फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 'सुपर'बाइक पर मिल रहा 80 हजार का डिस्काउंट, एक लाख की एसेसरीज भी मुफ्त

Wed, 16 Jan 2019 07:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SWM Superdual T650
विज्ञापन

Motoroyale Kinetic अपनी पॉपुलर बाइक पर 80 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है। लेकिन यह डिस्काउंट कुछ ही कस्टमर्स को मिलेगा, जो 31 मार्च, 2019 तक मिलेगा। इसके अलावा इस बाइक साथ एक लाख रुपए की एसेसरीज भी मुफ्त में मिलेंगी। हम आपको बता रहे हैं इस बाइक की खासियतों के बारे में...

 

विज्ञापन

सुपरडुअल टी में 600 सीसी का इंजन

मोटोरॉयाले काइनेटिक ने अपनी सुपर बाइक SWM Superdual T650 को पिछले साल अक्टूबर, 2018 में लॉन्च किया था। वहीं कंपनी अब इस बाइक पर 80 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह ऑफर शुरुआती 250 ग्राहकों को दिया जाएगा। सुपरडुअल टी में 600 सीसी का इंजन लगा हुआ है, जो 54 बीएचपी की पॉवर और 55 एनएम का टॉर्क देता है।

स्विचेबल एबीएस के साथ ब्रेंबो ब्रैक्स

SWM Superdual T650

इसके अलावा SWM Superdual T650 में स्विचेबल एबीएस के साथ फ्रंट और रिअर में ब्रेंबो ब्रैक्स दिए गए हैं। वहीं व्हील्स की बात करें, तो डुअल चैनल एबीएस के साथ फ्रंट में 19 इंच की व्हील्स और रिअर में 17 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। इस बाइक मुख्य मुकाबला Kawasaki Versys 650 के साथ है। ऑफर के बाद SWM Superdual T650 की कीमत 7.3 लाख रुपए से 6.5 लाख रुपए हो गई है।

 
विज्ञापन

कैसी भी रोड पर चल सकती है यह बाइक

SWM Superdual T650

इसके अलावा कंपनी SWM Superdual T650 पर कंपनी फिटेड एसेसेरीज जैसे इंजन प्रोटेक्शन बार्स, एलईडी ऑक्सिलरी लैंप्स, स्किड प्लैट और पैनियर माउंटिंग पाइंट्स पर भी ऑफर दे रही है। साथ ही 600सीसी वाली SWM Superdual T650 फॉग लाइट्स, क्रैश गार्ड्स, नुकल गार्ड और सेंट्रल स्टैंड किट के साथ आती है, जिनके लिए दूसरी कंपनियां एक लाख तक वसूलती हैं। इस बाइक की खूबी यह है कि यह कैसी भी रोड पर चल सकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें