फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल बंद होगी 15 कारों की बिक्री Tata Motors, Maruti और Mahindra & Mahindra की कई गाड़ियां शामिल

Thu, 14 Feb 2019 04:55 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Cars dying in 2019
भारत में वैसे तो हर महीने औसतन 3 से 4 गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन लाचिंग के साथ कितनी गाड़ियां भारतीय सड़कों को अलविदा कह रही है। गाड़ियों के बंद होने के पीछे कम बिक्री और नए मानकों को अपनाने में अधिक लागत अहम है। आने वाले कुछ महीनों में कम से कम 15 मॉडल बाजार से बाहर हो जाएंगे ।जिनमें कई बड़ी कंपनियां  भी शामिल है। भारत सरकार द्वारा लागू होने वाले नए नॉर्म्स BS VI standard और कई पुराने मॉडलों की बिक्री का स्टॉक खत्म होने तक इन कारों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
safari
Tata Nano और Safari होगी बंद
इन कारों में सबसे पहले नाम Tata Motors की SUVs Safari, सूमो व Nano और महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेडान कार वेरिटो का आता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियों में E20, SUV Xylo और Nuvosport बंद होने की कगार पर हैं। जनवरी में सफारी स्टॉर्म की कुल 439 यूनिट बेची गई। जबकि पिछले साल इसी महीने में टाटा मोटर्स ने सफारी की 346 यूनिट बेची थी। वहीं नैनो की बात करें तो इसकी बिक्री पर मानों ग्रहण ही लग गया हो। पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के बीच नैनो की सिर्फ 375 गाड़ियां बिकी। जिसके चलते कंपनी ने जनवरी में एक भी नैनो गाड़ी का उत्पादन नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 5
e2o
इलेक्ट्रिक कार E2O & Verito बंद होगी
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल अप्रैल से दिसंबर तक अपनी इलेक्ट्रिक कार E2O की सिर्फ 542 यूनिट की बिक्री की है। जबकि वेरिटो की 1050 यूनिट ही सेल हो पाई। महिंद्रा के प्रवक्ता के अनुसार सभी गाड़ियों को अगले साल BS-VI मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य होगा ऐसे में कंपनी कम बिक्री वाले मॉडल बंद करना चाह रही है।  और इस मानक के लागू होने के बाद कंपनी उन मॉडलों को बंद कर देगी जिनकी बिक्री कम हो रही है.

4 of 5
मारुति सुजुकी ओमनी - फोटो : Maruti Suzuki
बिक्री के बावजूद मारुति सुजुकी की ओमनी  पर भी गाज
मारुति सुजुकी भी अपनी जिप्सी और मिनीवैन ओमनी को बंद करने का ऐलान कर चुकी है।  बता दें, ओमनी को 1984 में लांच किया गया था जिसकी खास बात यह है कि कार की आज भी प्रत्येक महीने में 6500 यूनिट बेची जाती हैं। लेकिन कंपनी ओमनी को दो बार मोडिफाई कर चुकी है। जिसके अब  न्यू क्रैश टेस्ट नॉर्म्स को पूरा करने के लिए अपग्रेड किया जाना संभव नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fiat punto
दुनिया की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल इटैलियन कार कंपनी फिएट अब जल्द ही भारत को अलविदा करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले जनरल मोटर्स ने अपने शेवरेल ब्रांड को भारत से विदाई का ऐलान किया था। अगर फिएट भारत को अलविदा कहती है तो उसकी चार कारें जल्द ही सड़कों से अलविदा हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें