फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG ZS पेट्रोल SUV भारतीय सड़कों में टेस्टिंग के दौरान दिखी, Seltos और Creta से है मुकाबला

Tue, 11 Aug 2020 12:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हाल ही में एम जी मोटर ने ब्रिटेन में MG ZS पेट्रोल वर्जन का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया है। भारत में पेश की जाने वाली ZS इसी मॉडल पर आधारित हो सकती है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक एमजी मोटर इंडिया इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक पेट्रोल हाइब्रिड मॉडल भी ला सकती है। 
विज्ञापन
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : For Reference only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) भारत में अपने पोर्टफोलियो का लगातार मजबूत बनाने की कोशिश में है। कंपनी के भारतीय लाइन-अप पर गौर करें तो एमजी हेक्टर की सफलता के बाद इसके 6-सीटर वर्जन हेक्टर प्लस को लॉन्च किया गया। एमजी की इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV भी खासी लोकप्रिय हो रही है। इसके अलावा कंपनी अपनी 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी Gloster (ग्लोस्टर) को लॉन्च करने की तैयारी में है। एमजी मोटर ने अपनी इस एसयूवी को पहली बार फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया था। इसके साथ ही कंपनी ने ऑटो एक्सपो में एक और एसयूवी MG ZS को प्रदर्शित किया था। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV का पेट्रोल वर्जन है। कंपनी इसकी लगातार टेस्टिंग कर रही है। इसे हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे यह इशारा मिलता है कि कंपनी इसकी लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

MG ZS का टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह ढंका हुआ था और मौजूदा इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV की तरह ही नजर आ रहा था। टेस्टिंग कार में एग्जॉस्ट मफलर नजर आया जिससे यह स्पष्ट है कि यह पेट्रोल इंजन मॉडल है। इलेक्ट्रिक वर्जन की तरह इसमें भी 5-स्पोक अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना दिए गए हैं। 

पेट्रोल के साथ हाइब्रिड कार भी
दुनियाभर में इस एसयूवी को पेट्रोल वर्जन और ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन में बेचा जाता है। हालांकि, भारत के लिए, कार निर्माता ने सबसे पहले इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने का फैसला किया। हाल ही में कंपनी ने ब्रिटेन में MG ZS पेट्रोल वर्जन का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया है। भारत में पेश की जाने वाली ZS इसी मॉडल पर आधारित हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक एमजी मोटर इंडिया इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक पेट्रोल हाइब्रिड मॉडल भी ला सकती है। पेट्रोल मॉडल के साथ-साथ हाइब्रिड वर्जन का भी भारतीय बाजार के लिए मूल्यांकन होगा। 

इंजन
एमजी जेडएस पेट्रोल एसयूवी एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 105 bhp और 150 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। एमजी जेडएस पेट्रोल हाइब्रिड ऑप्शन में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है, जो ब्रिटेन में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के साथ दिया जाता है और इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाता है। टर्बो-पेट्रोल मोटर 108 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 

फीचर्स
लुक की बात करें तो नई ZS SUV भारत में बेचे जाने वाले ZS EV के जैसी ही होगी। फीचर्स के मामले में भी इसमें ZS EV की बराबरी देखने को मिलेगी। इसमें 5-स्पोक अलॉय व्हील्स और अंडरबॉडी और व्हील आर्च क्लैडिंग मिलेगी। फ्रंट से इसका लुक थोड़ा सा अलग हो सकता है, जिसमें एक बड़ा फंक्शनल ग्रिल, एलईडी डीआरएलएस के साथ नए हेडलैम्प और यहां तक कि एक बड़े एयरडैम के साथ एक अपडेटेड बंपर भी मिलेगा। इसी तरह, से काम के रियर में नए स्टाइल की एलईडी टेललैंप्स, रिवाइज्ड बंपर और एग्जॉस्ट सिस्टम के लिए टेलपाइप दी जाएगी। 

सेफ्टी फीचर्स
इसके अलावा एसयूवी के टॉप वेरियंट में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, लेदर सीट्स, पावर अजस्टेबल ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ और एयर प्योरिफायर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6-एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा व सेंसर्स और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

लॉन्चिंग और मुकाबला
MG ZS एसयूवी भारतीय बाजार में वर्ष 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी के लाइनअप में यह MG Hector एसयूवी से नीचे होगी। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला किआ सेल्टॉस, ह्यूंदै क्रेटा और मारुति एस-क्रॉस जैसे एसयूवी कारों से होगा। कंपनी इससे पहले भारतीय बाजार के लिए बड़ी साइज की एसयूवी MG Gloster और G10 MPV को लॉन्च करने की योजना बना रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें