फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motor की अगली SUV होगी eZS, माइलेज 262 km के पार !

Sun, 20 Oct 2019 01:15 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MG eZS - फोटो : Social
विज्ञापन

Hector की कामयाबी के बाद अब MG मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eZS को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। नई eZS एक क्रॉसओवर है। इसका डिजाइन इसकी खासियत माना जा रहा है। अभी हाल ही में कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है। आइये जानते हैं कब तक कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने वाली है और क्या होगी इसकी कीमत।

विज्ञापन

कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत?

माना जा रहा है कि कंपनी इसे इसी साल दिसंबर तक  भारत में लॉन्च कर सकती है। वैसे लॉन्च के बाद ही कीमत का सही पता चलता है, लेकिन अनुमान है कि नई eZS की संभावित कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

परफॉरमेंस

नई eZS इलेक्ट्रिक एसयूवी  में 110kW की क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर प्रयोग किया गया है। जो 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देती है। फुल चार्ज में यह 262km की दूरी तय कर सकती है ! इसके अलावा 100 की रफ्तार पकड़ने पर सिर्फ 3.1 सेकेंड का समय लेती है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इसमें 52.5 kWh के लिथियम इऑन बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी MG eZS इलेक्ट्रिक एसयूवी को कम्पलीट नॉक डाउन (CKD) यूनिट के तौर पर पेश करेगी और इस एसयूवी को कंपनी के गुजरात में स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा।
विज्ञापन

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ

इलेक्ट्रिक एसयूवी eZS में फ्रंट एक्स्ले माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं इसमें लेटेस्ट रेस्पॉन्सिव 8 इंच कलर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिसमें सैटेलाइट नेविगेशन, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग और डीएबी रेडियो का फीचर मिलेगा।  भारत में eZS इलेक्ट्रिक एसयूवी   का असली मुकाबला Hyundai Kona से होगा। लेकिन यह तो इसके लॉन्च होने के बाद ही पता चल पायेगा कि इसमें कितना दम है। सोर्स के पता चला है कि Hyundai Kona को भारत में ठीक-ठाक रेस्पोंस मिल रहा है, जबकि Kona एक शानदार इलेक्ट्रिक वाहन है।  
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें