साउथ कोरिया की बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन कंपनी ह्यूंदै टूसों पर देश के अधितक शहरों में कम वेटिंग है। नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, पटना, सूरत, कोलकता और नोएडा में आसानी से मिल रही है। जबकि चेन्नई में एक हफ्ते, पुणे में 20 दिन और अहमदाबाद में 15-20 दिन की वेटिंग है।
चीनी मोटर कंपनी एमजी मोटर्स (MG Motors) की एमजी हेक्टर खरीदने के लिए दिल्ली में तीन से चार महीने की वेटिंग है। बेंगलुरु में चार से पांच महीने, मुंबई में तीन से चार महीने, हैदराबाद में तीन से छह महीने की वेटिंग है। जबकि, नोएडा में चार महीने की वेटिंग है।
टोटा मोटर्स की टाटा हैरियर के लिए लोगों को इंतजार नहीं करना होगा। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई में यह गाड़ी आसानी से मिल रही है। जबकि बेंगलुरु में एक से दो महीने, जयपुर में 10-15 दिन, अहमदाबाद में एक हफ्ता, गुड़गांव में 15-20 और लखनऊ में इस गाड़ी की वेटिंग एक महीने की है।
देश की एसयूववी निर्माता कंपनी महिंद्र एंड मंहिद्रा की एक्सयूवी 500 की दिल्ली, अहमदाबाद, गुड़गांव, सूरत, पटना में तो कोई वेटिंग नहीं है। लेकिन बेंगलुरु में 15 दिन, मुंबई में दो हफ्ते, हैदराबाद में तीन हफ्ते, पुणे में तीन हफ्ते, चेन्नई में तीन हफ्ते और जयपुर में दस दिन की वेटिंग है।