फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर खरीदनी है MG Hector कार, तो करना होगा लंबा इंतजार, जानें Tata Harrier पर कितनी है वेटिंग

Thu, 14 Nov 2019 10:43 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MG Hector India Launch - फोटो : social media
विज्ञापन

अगर आप भी एमजी हेक्टर (MG Hector) के दीवाने हैं और इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार इसकी वेटिंग लिस्ट पर भी नजर डाल लीजिये। चीनी मोटर कंपनी एमजी मोटर्स (MG Motors) की एमजी हेक्टर पर दिल्ली में तीन से चार महीने की वेटिंग है। जबकि अन्य शहरों में इसकी वेटिंग छह से आठ महीने की है। दूसरी तरफ टाटा हैरियर (Tata Harrier) आसानी से उपलब्ध है। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV500) दिल्ली में आसानी से मिल जाएगी लेकिन अन्य शहरों में इसके लिए कुछ हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किस शहर में, कौन सी गाड़ी की, कितनी है वेटिंग... 

विज्ञापन

Hyundai Tucson

साउथ कोरिया की बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन कंपनी ह्यूंदै टूसों पर देश के अधितक शहरों में कम वेटिंग है। नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, पटना, सूरत, कोलकता और नोएडा में आसानी से मिल रही है। जबकि चेन्नई में एक हफ्ते, पुणे में 20 दिन और अहमदाबाद में 15-20 दिन की वेटिंग है। 

MG Hector

चीनी मोटर कंपनी एमजी मोटर्स (MG Motors) की एमजी हेक्टर खरीदने के लिए दिल्ली में तीन से चार महीने की वेटिंग है। बेंगलुरु में चार से पांच महीने, मुंबई में तीन से चार महीने, हैदराबाद में तीन से छह महीने की वेटिंग है। जबकि, नोएडा में चार महीने की वेटिंग है। 

Tata Harrier

टोटा मोटर्स की टाटा हैरियर के लिए लोगों को इंतजार नहीं करना होगा। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई में यह गाड़ी आसानी से मिल रही है। जबकि बेंगलुरु में एक से दो महीने, जयपुर में 10-15 दिन, अहमदाबाद में एक हफ्ता, गुड़गांव में 15-20 और लखनऊ में इस गाड़ी की वेटिंग एक महीने की है। 

Mahindra XUV500

देश की एसयूववी निर्माता कंपनी महिंद्र एंड मंहिद्रा की एक्सयूवी 500 की दिल्ली, अहमदाबाद, गुड़गांव, सूरत, पटना में तो कोई वेटिंग नहीं है। लेकिन बेंगलुरु में 15 दिन, मुंबई में दो हफ्ते, हैदराबाद में तीन हफ्ते, पुणे में तीन हफ्ते, चेन्नई में तीन हफ्ते और जयपुर में दस दिन की वेटिंग है। 
विज्ञापन

ये है वेटिंग लिस्ट

शहर

टाटा हैरियर

एमजी हेक्टर

महिंद्रा XUV500

ह्यूंदै टूसों

नई दिल्ली 

कोई वेटिंग नहीं

3-4 महीने

कोई वेटिंग नहीं

कोई वेटिंग नहीं

बेंगलुरु

1-2 हफ्ते

4-5 महीने

15 दिन

कोई वेटिंग नहीं

मुंबई

कोई वेटिंग नहीं

3-4 महीने

2 हफ्ता

कोई वेटिंग नहीं

हैदराबाद

कोई वेटिंग नहीं

3-6 महीने

3 हफ्ता

कोई वेटिंग नहीं

पुणे

15-20 दिन

3 महीने

3 हफ्ता

20 दिन

चेन्नई

कोई वेटिंग नहीं

4-5 महीने

3 हफ्ता

1 हफ्ते

जयपुर

15-20 दिन

4-7 महीने

10 दिन

15-20 दिन

अहमदाबाद

एक हफ्ता

4-6 महीने

कोई वेटिंग नहीं

15-20 दिन

गुड़गांव

15-20 दिन

4-5 महीने

कोई वेटिंग नहीं

कोई वेटिंग नहीं

लखनऊ

एक महीने

4-5 महीने

15-20 दिन

कोई वेटिंग नहीं

कोलकाता

कोई वेटिंग नहीं

6-8 महीने

3-4 हफ्ता

कोई वेटिंग नहीं

ठाणे

कोई वेटिंग नहीं

3-4 महीने

2 हफ्ता

कोई वेटिंग नहीं

सूरत

एक हफ्ता

4-6 महीने

कोई वेटिंग नहीं

कोई वेटिंग नहीं

गाजियाबाद

कोई वेटिंग नहीं

5 महीने

एक हफ्ता

एक महीना

चंडीगढ़

4-6 हफ्ते

3-4 महीने

15-20 दिन

2 हफ्ते

पटना

एक महीना

3 महीने

कोई वेटिंग नहीं

कोई वेटिंग नहीं

कोयंबटूर

20 दिन

----

3-4 हफ्ता

10 दिन

फरीदाबाद

कोई वेटिंग नहीं

3-4 महीने

15 दिन

15-20 दिन

इंदौर

कोई वेटिंग नहीं

6 महीने

कोई वेटिंग नहीं

एक महीना

नोएडा

कोई वेटिंग नहीं

4 महीने

20-25 दिन

कोई वेटिंग नहीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें