फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज ने पेश किया एस-क्लास मैस्ट्रो का नया संस्करण, शोरूम कीमत 1.51 करोड़ रुपये

Wed, 06 Jan 2021 12:02 AM IST
गौरव पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मर्सिडीज-बेंज एस क्लास मैस्ट्रो संस्करण - फोटो : MercedesBenzInd
विज्ञापन

जर्मनी की कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज ने मंगलवार को अपने प्रमुख मॉडल एस-क्लास मैस्ट्रो के नए संस्करण को पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 1.51 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने मर्सिडीज मी कनेक्ट (एमएमसी) प्रौद्योगिकी के ताजा संस्करण को तीन नए फीचर के साथ पेश किया है।

विज्ञापन


कार विनिर्माता ने कहा कि अन्य फीचर्स के अलावा एस-क्लास मैस्ट्रो संस्करण की विशेषताओं में मैजिक स्काई कंट्रोल, नवीनतम कनेक्टेड कार तकनीक, मैमोरी पैकेज के साथ फ्रंट सीट शामिल हैं।


मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेनक ने इसे लेकर कहा, 'साल 2021 में हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में नवीनतम कनेक्टेड कार तकनीकी को पेश करना है। मर्सिडीज मी कनेक्ट का उसकी शुरुआत से ही लक्जरी कार सेगमेंट में एक विशिष्ट स्थान है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें