फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes Benz ने लॉन्च की दो नई SUV, जानिए क्या है इनकी खास बातें

सार

मर्सिडीज बेंज की नई एसयूवी बनती जा रही युवाओं की पहली पसंद, जानिए क्या हैं खास फीचर्स
विज्ञापन
Mercedes Benz GLS - फोटो : Mercedes Benz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कार के लिए दुनिया भर में मशहूर Mercedes Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भारत में दो नई एसयूवी लॉन्च की है। पहली है जीएलएस एसयूवी की तीसरी जेनरेशन द न्यू GLS (जीएलएस) और दूसरी है GLE LWB (जीएलई लॉन्ग व्हील बेस)। मर्सिडीज-बेंज की इन दोनों एसयूवी ने लॉन्च के साथ ही भारतीय बाजार में अपनी एक नई पहचान बना ली है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन्हें खरीदने के लिए आपको एक लंबे वेटिंग पीरियड से गुजरना पड़ रहा है। बेहतरीन लुक्स और मजबूत क्षमता वाली ये एसयूवी आज के युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही हैं। आइए जानते हैं इन दोनों एसयूवी के कुछ खास फीचर्स के बारे में। 
विज्ञापन

Mercedes Benz GLS Interior - फोटो : Mercedes Benz
GLS (जीएलएस) 
साल 2010 में सीबीयू जीएल क्लास के लॉन्च के साथ भारत में फुल साइज लग्जरी एसयूवी का दौर शुरू हुआ। वर्तमान समय में भारत में कुल 6700 से ज्यादा जीएलएस यूनिट हैं। नई जीएलएस इस एसयूवी की तीसरी पीढ़ी है। न्यू जीएलएस अपने पुराने मॉडल से एक कदम आगे बढ़ते हुए ढेरों नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है। यह इससे पहले लॉन्च हुए जीएलएस से 77 एमएम लंबी और 22 एमएम चौड़ी है। इसका व्हीलबेस पहले की एसयूवी से 60 एमएम ज्यादा है। इसके कुछ अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स इस प्रकार हैं -
  • यह अच्छे स्पेस वाली 7 सीटर लग्जरी एसयूवी है
  • एडीएस+ एयरमेटिक सस्पेंशन के कारण यह और भी सुविधाजनक महसूस होती है
  • 53.3 सेंटीमीटर के नए अलॉय व्हील्स
  • एमबक्स ऑपरेटिंग- यह एक नए तरीके का ऑपरेटिंग कंट्रोल प्रदान करता है। जैसे कि टच कंट्रोल, कॉन्टैक्टलेस कंट्रोल और एआई बेस्ड वाइस कंट्रोल। इसके साथ ही इसके एमबक्स नैविगेशन के द्वारा आप कोविड-19 टेस्ट सेंटर्स की जानकारी भी पा सकते हैं
  • एंटरटेनमेंट फीचर्स का प्रीइंस्टालेशन
  • बर्मेस्टर सराउंड साउंड सिस्टम
  • दूसरी व तीसरी सीट के ले वन टच इजी फोल्ड
  • फ्रंट व रीयर सीट के लिए वायरलेस चार्जिंग
  • 11 यूएसबी पोर्ट्स
  • 9 एयरबैग्स की सुरक्षा 
इन सारी सुविधाओं से लैस न्यू जीएलएस आज हर युवा की पहली पसंद बन चुका है। इसके लॉन्च के मौके पर मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक मार्टिन श्वेंक ने कहा कि, "जीएलएस भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फुल साइज लग्जरी एसयूवी है। और नई जीएलएस भारतीय बाजार में मर्सिडीज-बेंज द्वार लाई जाने वाली अबतक की सबसे लग्जरी एसयूवी है और यह एसयूवी मर्सिडीज-बेंज के एसयूवी पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।" 

Mercedes Benz GLE - फोटो : Mercedes Benz
GLE LWB (जीएलई लॉन्ग व्हील बेस)
यह ईक्यू बूस्ट टेक्नॉलजी वाली पहली एसयूवी है। बाजार में इसके पेट्रोल और डीजल के दो वेरिएंट हैं: 450 4MATIC (450-4 मेटिक) पेट्रोल और 400 d 4Matic (400 डी 4मेटिक) डीजल। इन दोनों में बीएस-6 इन लाइन 6-सिलेंडर इंजन है। एक तरफ जहां 450-4 मेटिक 270 किलोवाट का पावर पैदा करती है तो वहीं 400 डी 4मेटिक 270 किलोवाट पावर पैदा करती है। आइए जानते हैं इस गाड़ी की कुछ खास बातें-
  • लॉन्ग व्हील बेस
  • एडीएस+ एयरमेटिक सस्पेन्सन
  • फ्रंट मेमोरी पैकेज
  • इलेक्ट्रीकली एडजस्टेबल रियर सीट्स
  • वायरलेस चार्जिंग
  • 7 एयरबैग्स की सुरक्षा
  • ऑफ रोड्स एबीएस
  • प्री इंस्टालेशन ऑफ एंटरटेनमेंट फीचर्स
  • ऐक्टिव ब्रेक असिस्ट
  • पैनारोमिक सनरूफ
विज्ञापन

Mercedes Benz GLE Interior - फोटो : Mercedes Benz
लॉन्च से ही यह गाड़ी भारतीय बाजार में अपनी जगह बना चुकी है। यह सफल युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के बाद से ही इसके लिए तीन महीने से ज्यादा की वेटिंग है। इसके लॉन्च के मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक मार्टिन श्वेंक ने कहा कि, "अपने लॉन्च से ही GLE LWB (जीएलई लॉन्ग व्हील बेस) बाजार में काफी चर्चित रही। इसके पेट्रोल मॉडल आने से इसकी प्रसिद्धि में और भी इजाफा हो रहा है। हम अपने ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने का उद्देश्य रखते हैं। और इसके लिए हम अपने पोर्टफोलियो में परिवर्तन करते रहते हैं।"

जीएलई व जीएलएस लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई पहचान बना चुके हैं। बेहतरीन डिजाइन और दिल को छू लेने वाले इंटीरियर के साथ इसके इंजन की पावर भी इन्हें सबसे अलग बनाती है। इसके साथ ही सुरक्षा मानकों का भी इनमें पूरा ध्यान दिया गया है। जो कि इन्हें सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक बनाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें