जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने शुक्रवार को भारत में अपनी कार एएमजी जीएलसी 43 कूपे लांच की। इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 74.8 लाख रुपये है।
मर्सिडीज- बैंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ रॉलैंड फॉल्गर ने कहा कि हमारे ग्राहकों के बीच 43 एएमजी लाइन काफी प्रचलित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस कार में में कूपे की नफासत के साथ स्पोर्ट्स कार की मस्ती है।
उन्होंने कहा कि भारत के एलीट ग्राहकों के बीच यह कार काफी लोकप्रिय होगी। इसकी पेट्रोल इंजन में 367 एचपी की शक्ति है और यह 4.9 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ती है।
इस साल यह कंपनी का भारत में आठवां लांच है। बिक्री के लिहाज से फोल्गर ने चालू वर्ष को स्वर्णिम बताया। इस साल की पहली छमाही में कंपनी ने 7,171 वाहन बेचे जो अभी तक का सर्वोत्कृष्ट है।