AMG GLC 43 कूपे की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 3.0-लीटर का V6 बाई-टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 382 bhp की मैक्सिमम पावर और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। रफ्तार की बात करें तो यह कार महज 4.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है। इसका इंजन 9G-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव मिलता है।