मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने हाल ही में अपनी पहले इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी भारतीय बाजार में 99.30 लाख ऑन-रोड कीमत है। Mercedes-Benz EQC इलेक्ट्रिक कार भले ही भारत में लॉन्च हो गई हो, लेकिन इसकी बिक्री अभी केवल 6 शहरों में की जा रही है। पहले चरण के तहत कंपनी अपनी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एयसूवी की मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई में बिक्री कर रही है। दरअसल कंपनी को उम्मीद है कि इन मेट्रो शहरों में Mercedes-Benz EQC को ग्राहकों का बेहतर साथ मिलेगा, जिसके बाद इसकी बिक्री भारत के दूसरे शहरों में भी शुरू की जाएगी। कंपनी के ऑफिशियल्स को इस त्योहारी सीजन से बहुत उम्मीदें हैं। कंपनी का मानना है कि कोरोना काल के बावजूद ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार की खरीदारी करेंगे।
बता दें कि Mercedes-Benz EQC की जो मौजूदा 99.30 लाख रुपये ऑन रोड कीमत है वह केवल शुरुआती 50 ग्राहकों के लिए है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़ जाएगी। नई EQC भारत में पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी बिक्री कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड EQ के तहत की जा रही है।
Mercedes-Benz EQC: रफ्तार
Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक कार में ग्राहकों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। रफ्तार की बात करें तो Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक कार महज 5.1 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
Mercedes-Benz EQC: परफॉर्मेंस
इस कार में 80kWH की लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है। इसका मोटर 402 bhp की मैक्सिमम पावर और 765 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
Mercedes-Benz EQC: चार्जिंग
मीडियम चार्जिंग के तहत Mercedes-Benz EQC को फुल चार्ज पर 10 घंटे लगेंगे। वहीं, फास्ट चार्जिंग के तहत यह इलेक्ट्रिक कार महज 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी
Mercedes-Benz EQC: रेंज
Mercedes-Benz EQC सिंगल चार्ज पर 450 से 471 किलोमीटर का रेंज देगी। आसान भाषा में समझें तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार बिना रुके 471 किलोमीटर तक का सफर देगी।