फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द होगा भारत में लांच, हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

Mon, 29 Oct 2018 01:46 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
baleno facelift 2019
विज्ञापन

मारुति सुजुकि बलेनो कार भारत में प्रसिद्व प्रीमियम हैचबैक कार है। कार लांच होने के समय से आज तक मार्केट में अपना वर्चस्व जमाए हुए है। इस कार की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी मारुति बलेनो के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। 

विज्ञापन


मारुति नई बलेनो को कंपनी जून 2019 तक लांच कर सकती है। नए फेसलिफ्ट बलेनो कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। बात करें, वर्तमान मॉडल की तो यह कार फिलहाल तीन वेरियंट में उपलब्ध है। जिसमें एक वेरियंट में 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 82बीएचपी की पावर और 113एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

इस कार के स्पोर्टी और टॉप वेरियंट आरएस में 1-लीटर वाला 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। जो कि 101बीएचपी की पावर और 150 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बलेनो कार के डीजल वेरियंट में 1.3-लीटर का इंजन दिया गया है, जो 74बीएचपी की पावर और 190एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन


कंपनी ने इसमें भी पेट्रोल वेरियंट की तरह 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया है। बता दें, मारुति बलेनो को माइलेज के मामले में काफी पसंद किया जाता है। जिसका प्रमुख कारण इसका कम वजन वाले HEARTECT प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होना है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इस कार में कई और बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें