2019 Hyundai Grand i10-2
Hyundai Grand i10 को हाल ही में कई जगह स्पॉट किया गया है, जिसकी कई फोटोग्राफ्स भी लीक हुई हैं। इसके अलावा अपकमिंग ग्रैंड आई10 की फोटो भी रेंडर की गई हैं ताकि फ्रंट और रिअर का सही-सही खुलासा हो सके। नई ग्रैंड आई10 में कई नए फीचर समेत स्पेसियस केबिन भी दिया गया है। वहीं कीमतें भी पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा होंगी। नई ग्रैंड आई10 को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
अगर वर्तमान ग्रैंड आई10 से तुलना करें, तो नई ग्रैंड आई10 ज्यादा लंबी दिखाई देती है। एक्टीरियर में कर्व्ड एजेज दिखाई दे रहे हैं। वहीं डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर्स लैंप्स दिए गए हैं। वहीं ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज को देखते हुए इसमें नई ग्रिल, नए अलॉय, शार्पर बंपर, सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स और बड़े टेल लैंप्स दिए गए हैं।
वहीं इंटीरियर की बात करें, तो नई हुंडई ग्रैंड आई10 में डुअल टोन ब्लैक और बेज कलर स्कीम दी गई है। साथ ही ड्राइवर और पैंसेजर के कंफर्ट का खास ख्याल रखा गया है। इंटीरियर स्पेस थोड़ा बढ़ाया गया है, साथ ही पीछे की सीट पर अब तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं। नए फीचर्स में पीछे नए एसी वेंट्स, एंड्रॉयड ऑटो और एपलकार प्ले के साथ फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3 स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और एमआईडी के साथ ट्विन डायल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
2019 Hyundai Grand i10-1
साथ ही नई ग्रैंड आई10 के इंजन में कोई बदलाव नहीं का गया है। इसमें वही पुराना 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.2 लीटर का डीजल इंजन लगाया गया है। यह इंजन बीएस-6 मानकों के अनुरुप होगा और इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा। इसके अलावा इंजन के पॉवर और टॉर्क में भी कुछ बदलाव मिल सकता है।
वहीं वर्तमान ग्रैंड आई10 की कीमत 4.91 लाख रुपए है, लेकिन खबरें है कि नई हुंडई ग्रैंड आई10 पहले के मुकाबले थोड़ी महंगी हो सकती है। इस बेस पेट्रोल वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख और टॉप डीजल की कीमत 8.5 लाख रुपए रखी जा सकती है। इसकी टक्कर मारुति स्विफ्ट से है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 रुपए से शुरू है।