फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki लांच करेगी दो नए वाहन कंपनी ने किया ऐलान

Tue, 08 Jan 2019 03:18 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift 2018
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया नेे दो नए मॉडल लांच करने की घोषणा की है। कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल की बात करें तो कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में भी दो नए मॉडल पेश किए हैं, इसके अलावा कंपनी पहले से मौजूद मॉडल में जून तक एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसी चीजें जोड़ी जाएंगी ताकि नए सुरक्षा नियमों को पूरा किया जा सके। 

विज्ञापन


भार्गव ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘2019-20 में दो नए मॉडल उतारे जाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी एक मॉडल का नया संस्करण उतारेगी। ’’ इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस नए प्रोडक्ट की बात की गई है वह लोकप्रिय कार वैगन आर का नया संस्करण होगा। पनी पहले ही चालू वित्त वर्ष में अर्टिगा और सेडान सियाज का नया संस्करण उतार चुकी है।

Trending Videos
विज्ञापन

demo pic - फोटो : अमर उजाला
कंपनी ने अपने मॉडलों के सुरक्षा अद्यतन की शुरुआत 2016 में विटारा ब्रेजा के साथ की थी। सरकार के नियमों के अनुसार एक जून, 2019 से सभी वाहन विनिर्माताओं के लिए अपने वाहनों में एयर बैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग की सुरक्षा उपाय जरूरी होंगे। इसके अलावा जो मॉडल बाजार में हैं उनमें अप्रैल, 2019 तक एंटी लॉक ब्रेकिंग प्रणाली (एबीएस) लगानी होगी। वहीं सभी नए मॉडलों के लिए एबीएस अप्रैल, 2018 से अनिवार्य किया जा चुका है। 

मौजूदा मॉडलों को नए सुरक्षा नियमों के अनुकूल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों पर मारुति के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इंजीनियरिंग) सी वी रमन ने कहा कि इस साल जून तक सभी मॉडलों में एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसी खूबियां जोड़ दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी हमारे सात मॉडल इन नियमों के अनुपालन वाले हैं। शेष तीन मॉडलों पर हम काम कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें