फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटारा ब्रेजा बनी "कार ऑफ द इयर"

विज्ञापन
विटारा ब्रेजा
विज्ञापन
इंडियन कार ऑफ द इयर 2017 को मिलाकर बिटारा ब्रेजा ने कुल 25 पुरस्कार जीतते हुए सबसे लोकप्रिय कार बन गई है। अपनी लॉन्चिंग के महज एक साल के भीतर ही कंपनी ने 1 लाख 10 हजार ब्रेजा की बिक्री की है। इस कार को ग्राहकों के साथ-साथ ऑटो क्रिटिक्स की भी प्रशंसा मिली है। 
विज्ञापन


 इस कार के भारतीय बाजार में एक साल पूरा होने पर मारूति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कीनिची अयूकवा ने बताया कि,"हम इस उपलब्धि के लिए अपने ग्राहकों को शुक्रिया कहते हैं। इतने कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करके इस एसयूवी ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। विटारा ब्रेजा ने इस सेगमेंट में सालों से जिस कमी को महसूस किया जा रहा था उसे पूरा कर दिया है। इस कार ने अपने आक्रामक अंदाज के साथ बेहतरीन माइलेज के साथ लोगों का दिल जीता है। 

 इसकी कार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्चिंग के एक साल बाद भी इसकी वेटिंग अवधि पांच माह से अधिक है। इसमें डीडीआईएस 200 इंजन लगा है जो कि 24.3 किमीप्रली का माइलेज देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें