फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी 7 जून को अर्टिगा से भी छोटी MPV ला रही है, जानिये खास बातें

Thu, 09 May 2019 04:45 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
WagonR MPV
विज्ञापन

नई वैगन-आर के लांच के बाद अब मारुति सुजुकी अपनी नई 7 सीटर वैगन-आर भारत में लांच करने की तैयारी में है। नई 7 सीटर वैगन-आर को अगर छोटी MPV कहा जाए तो गलत नहीं होगा। कंपनी इस नई कार को जून में लांच कर सकती है, लेकिन हमारे सोर्स के अनुसार इसे 7 जून को लांच किया जा सकता है, हांलाकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

 

5 नहीं अब 7 लोग बैठ सकेंगे वैगन-आर में

नई वैगन-आर को बड़ी फैमिली को ध्यान में रखते हुए बनाया जायेगा, यह कम बजट की कार होगी जो MPV अर्टिगा से सस्ती होगी। यह वैगन-आर पर बेस्ड होगी और कंपनी इसमें एक्सटेंडेड व्हील वर्जन का इस्तेमाल करेगी
ताकि 7 लोग इसमें आराम से बैठ सकें।
 
 
 

1.2L पेट्रोल इंजन में आएगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 सीटर वैगन-आर में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, यह वही इंजन है जो मौजूदा वैगन-आर को पावर देता है। यह इंजन  82 Bhp की पॉवर और 113 Nm का टार्क जेनरेट करता है। वही इसे 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस किया जायेगा। भारत में इसका मुकाबला Datsun Go+ से होगा।

 
विज्ञापन

कीमत

उम्मीद जताई जा रही है भारतीय कार बाजार में नई 7 सीटर वैगन-आर की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये से लेकर 8 लाख रुपये तक के बीच हो सकती है। एक्सपर्ट की माने तो अगर इस कीमत में यह कार आती है तो इसके खरीदने वालों की लाइन लग जाएगी क्योकिं इस सेगमेंट में फिलहाल कोई मजबूत खिलाड़ी नहीं है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें