फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki लाएगी नए CNG वाहन, नहीं बनाएगी छोटे BS6 डीजल इंजन कार, बताया यह कारण

Sun, 19 Jul 2020 06:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मारुति सुजुकी की प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने डीजल BS6 इंजन वाले वाहन बनाने के विकल्प को चुना है, मारुति ने केवल पेट्रोल-इंजन वाली गाड़ियों को बनाने का फैसला किया है। 
  • कंपनी के मुताबिक, सीएनजी का दायरा बहुत बड़ा है और मारुति इसकी खूबियों को देखते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
MarutI Suzuk CNG Cars - फोटो : Maruti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (MSI), मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का छोटी कारों के लिए BS6 (भारत चरण-6) मानक वाला डीजल इंजन विकसित करने का कोई इरादा नहीं है। कंपनी का मानना है कि इस तरह की कारें आर्थिक दृष्टि से व्यावहारिक नहीं हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि अब बाजार धीरे-धीरे पेट्रोल मॉडलों की ओर स्थानांतरित हो रहा है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki CNG - फोटो : Maruti suzuki
मारुति सुजुकी के लाइन-अप में कोई डीजल मॉडल नहीं है। कंपनी का इरादा अब अपने सीएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार करने का है। 

एमएसआई के कार्यकारी निदेशक बिक्री एवं विपणन शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, "छोटा डीजल इंजन विकसित करने का कोई तर्क नहीं है। हैचबैक सेगमेंट में यह पांच फीसदी से कम रह गया है। सेडान और एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में भी इसमें काफी कमी आई है। अर्थशास्त्र अब इसका समर्थन नहीं करता।" 

Maruti Suzuki S-Presso CNG - फोटो : For Representation Only
हालांकि, इस प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी का कहना है कि अगर भविष्य में डीजल आधारित बड़ी एसयूवी और सेडान कारों की मांग बढ़ती है तो वह बड़े BS6 डीजल इंजन बनाने पर विचार कर सकती है। 

श्रीवास्तव ने कहा, "हालांकि, बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं जो कार चालने में आने वाले खर्च की अनदेखी कर देतें हैं और वे अब भी डीजल कारों खरीद रहे होंगे। इसी वजह से कंपनी ने कहा है कि बाजार पर बहुत नजदीकी से नजर रखे हुए है।" 

Maruti Suzuki Ertiga CNG - फोटो : Maruti Suzuki
उन्होंने कहा कि यदि उस श्रेणी में पर्याप्त खरीदार होते हैं तो हम बड़ा BS6 डीजल इंजन विकसित करने पर विचार कर सकते हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। 

उन्होंने कहा, "हमें बाजार को देखना होगा क्योंकि हमारा मानना है कि ऐसा बाजार (डीजल एसयूवी, सेडान) धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।" 

Maruti S-CNG Cars - फोटो : For Refernce Only
सीएनजी पोर्टफोलियो के विस्तार पर श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में 1.4 से 1.5 लाख सीएनजी वाहन बेचने का है। 2019-20 में कंपनी ने 1.07 लाख सीएनजी वाहन बेचे थे। कंपनी ने अगले कुछ वर्ष में ग्रीन टेक्नोलॉजी वाली 10 लाख कारें बेचने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। 

श्रीवास्तव ने कहा कि डीजल कारों की तुलना में सीएनजी कारें सस्ती होती हैं। इसके अलावा सीएनजी कारों को चलाने का खर्च भी कम आता है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki WagonR BS6 S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki
उन्होंने कहा, "सीएनजी सेगमेंट में पिछले वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कुल यात्री वाहन उद्योग में 18 फीसदी की गिरावट आई।"

कंपनी के पास वर्तमान में आठ मॉडल हैं जो फैक्ट्री फिटेड सीएनजी यूनिट्स के साथ आते हैं। श्रीवास्तव ने कहा, "हम आने वाले दिनों में सीएनजी पोर्टफोलियो को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें