इग्निस के बाद मारूति सुजुकी बलेनो आरएस की लॉन्चिंग कंपनी 3 मार्च को कर रही है। इसकी ऑनलाइन बुकिंग की घोषणा कंपनी ने कर दी है। यह पहली हाई परफॉर्मेंस कार होगी जिसे कंपनी नेक्सा के जरिए बेचेगी। अभी थोड़े दिन पहले ही हमने इस कार की महत्वपूर्ण जानकारियां से आप से साझा की थीं। इसकी ऑनलाइन बुकिंग महज 11 हजार रुपये देकर कोई भी करवा सकता है।
www.nexaexperience.com के जरिए कंपनी इसकी बुकिंग स्वीकार कर रही है। इस कार का लोगों को बेसब्री से इंतजार इसलिए भी है क्योंकि मारूति इसमें अपना नया 1.0 बूस्टरजेट इंजिन लगाकर बाजार में ला रही है। यह एक डायरेक्ट टर्बो इंजिन है।
फीचर्स पर एक नजर
बलेनो आरएस
- फोटो : Maruti Suzuki India Limited
इसका सामने का बंपर और रियर बंपर काफी स्पोर्टी दिखता है और इसका ग्रिल, रियर और साइड अंडर बॉडी स्प्वाइलर अगले हिस्से के साथ समायोजित किया गया है।
इसकी स्टाइलिंग से ही कार के स्पोर्टी होने का पता चल जाता है साथ ही इसके इस अंदाज को काले स्पोर्टी एलॉय व्हील भी सपोर्ट करते हैं।
सुरक्षा फीचरों से लैश
बलेनो आरएस
- फोटो : Maruti Suzuki India Limited
पैदल यात्रियों का सुरक्षा फीचर
साइड इंपैक्ट कंपलाएंस, फ्रंटल ऑफसेट इंपैक्ट कंपलाएंस
आइसोफिक्स सीट एंकरेजेस
ड्यूल एयरबैग्स, प्रीटेंशनर्स और फोर्स लिमिटर्स के साथ दी गई सीट बेल्ट
फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक एबीएसी व ईबीडी के साथ
तकनीकि जानकारी
बलेनो आरएस
- फोटो : Maruti Suzuki India Limited
इंजिन 998 सीसी
अधिकतम शक्ति 75kW@5500आरपीएम
टॉर्क 150 एनएम @1700-4500 आरपीएम
लंबाई 3995 मिलीमीटर
चौड़ाई 1745 मिलीमीटर
ऊंचाई 1510 मिमी
बूट क्षमता 339 लीटर
व्हीलबेस 2520 मिलीमीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिलीमीटर