फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आ गई ये नई डिवाइस, घर आ जाएगा चालान अगर जंप की रेडलाइट

Wed, 10 Jan 2018 01:23 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Traffic Safety Management system
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने दिल्ली पुलिस के साथ एक यूनीक टायअप किया है। दिल्ली की सड़कों को और सुरक्षित बनाने के लिए मारुति सुजुकी ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में ट्राफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया है। इसके जरिए रेड लाइट जंप करने वाले चालकों के सीधा चालान कट जाएगा और घर पर भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस सेफ्टी सिस्टम को धौला कुआं और सराय काले खां के बीच के 14 किमी. लंबे दिल्ली रिंग रोड कॉरिडार में स्थापित किया गया है। इस रूट पर डिवाइस को 10 जगहों पर लगाया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे करेगा काम

Delhi's Ring Road corridor
इस सेफ्टी सिस्टम में एडवांस कैमरा लगाए गए हैं। इन कैमरों का काम रेड लाइट और स्पीड नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की लाइसेंस प्लेट को डिटेक्ट करना है। इसके बाद यह ऑटोमैटिकली चालान भी जेनरेट कर देता है और चालक के पते पर भेज देता है। इस सिस्टम को फॉग और बारिश दोनों परिस्थितियों में काम करने के योग्य बनाया है। ट्रॉफिक को मोनिटर करने के लिए डिवाइस में 10 मेगापिक्स का कैमरा लगा होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें