फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki सिर्फ इसी महीने देगी भारी डिस्काउंट, उसके नहीं मिलेंगे

Sun, 13 Oct 2019 05:31 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
maruti suzuki car - फोटो : Social
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इन दिनों अपने ग्राहकों को कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन विभिन्न मॉडलों पर कैश डिस्काउंट और एक्सटेंड वारंटी का ऑफर दिया है, उनकी बिक्री, जुलाई और अगस्त की तुलना में पिछले महीने 18-20 फीसद तक बढ़ी है।

विज्ञापन

 
जबकि मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग और सेल्स शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि हमने स्पष्ट रूप से बाजार को पुनर्जीवित करने की कोशिश की है लेकिन हमारे पास हर समय इतने ऑफर्स नहीं हो सकते। इसलिए ये टिकाऊ नहीं हैं। कंपनी को उम्मीद है कि बिक्री के लिहाज से अक्टूबर का महिना बेहतर रहेगा। श्रीवास्तव ने कहा कि अक्टूबर के पहले सप्ताह की बात की जाए जो कि नवरात्र की अवधि में बुकिंग और सेल्स पिछले साल की तुलना में अच्छी रही। डीजल मॉडल और BS6 इंजन वाली आठ  कारों की बिक्री बिक्री बेहतर रही है और यह बढ़ रही है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च की गई कार एस-प्रेसो की 10 हजार से अधिक बुकिंग हुई है।
 
श्रीवास्तव ने कहा यह भी कहा कि कंपनी बाकी मॉडलों के लिए, BS4 प्रोडक्शन को रोकने का फैसला इन्वेंट्री के स्तर को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। हालांकि, अभी यह बताना जल्दबाजी होगा कि ऑटो सेक्टर सुस्ती से बाहर है और इसके बारे में स्पष्ट रूप से कहने के लिए कम से कम दो महीने का समय लगेगा। लेकिन हमें यह देखना होगा कि इस प्रमोशन के बिना कोई उतार-चढ़ाव है या नहीं। मुझे लगता है कि अगले कुछ महीनों के भीतर साफ हो जायेगा कि ऑटो सेक्टर की स्थिति में बदलाव आया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें