फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki की S-Presso ने एक साल में पार किया 75000 बिक्री का आंकड़ा

Sat, 03 Oct 2020 05:01 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Social
विज्ञापन

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने घोषणा की है कि लॉन्च के बाद से एक साल में S-Presso ने 75,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता कंपनी ने अपनी इस एसयूवी इंस्पायर्ड एंट्री-लेवल कार की पिछले साल यानी की अक्टूबर 2019 से बिक्री शुरू की थी। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने इसे Alto K10 के विकल्प में उतारा था। भारतीय बाजार में लो-सेगमेंट हैचबैक सेगमेंट में इसका मुकाबला Renault Kwid से है। इसके यह Datsun redi-GO और Hyundai Santro को भी कड़ी टक्कर देती है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki S-Presso: परफॉर्मेंस

Maruti Suzuki S-Presso में BS-6 कंप्लाइंट वाला 998 सीसी, K10B पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 Nm का टॉर्क पैदा करता है। S-Presso का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

Maruti Suzuki S-Presso: डायमेंशन

Maruti Suzuki S-Presso की लंबाई 3565 मिलीमीटर, चौड़ाई 1520 मिलीमीटर, ऊंचाई 1549 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2380 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 184 मिलीमीटर है।

Maruti Suzuki S-Presso: ब्रेकिंग और सस्पेंशन

ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो Maruti Suzuki S-Presso के फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है। वहीं, अगर इसके स्पेंशन फीचर्स की बात करें तो Maruti Suzuki S-Presso के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ MacPherson strutदिया है। वहीं, इसके रियर में Torsion Beam के साथ क्वाइल स्प्रिंग दिया है।

विज्ञापन

कोरोना के झटके से उबरी मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सितंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने सितंबर 2020 में कुल 160,442 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने कुल 122,640 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो सितंबर महीने में मारुति की बिक्री में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

अगर इस साल की ही बात करें तो अगस्त महीने में कंपनी के कुल 124,624 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2020 के मुकाबले सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री में 28 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें