फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति ने 5,900 सुपर कैरी वाहन किए रिकॉल, फ्यूल फिल्टर में मिली गड़बड़ी

Wed, 26 Dec 2018 12:58 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
maruti suzuki
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की 5,900 इकाइयों को वापस मंगा रही है। इन वाहनों के फ्यूल फिल्टर में गड़बड़ी है, जिसे कंपनी बदलेगी। 

विज्ञापन


मारुति ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी 26 अप्रैल 2018 से एक अगस्त के बीच बने 5900 सुपर कैरी वाहनों के फ्यूल फिल्टर में संभावित खराबी की जांच करेगी। कंपनी ने कहा कि मारुति के डीलर बुधवार से वाहनों के मालिकों से संपर्क करना शुरू कर देंगे और वाहनों की जांच कर खराब हिस्से को मुफ्त में बदला जायेगा।
विज्ञापन


इससे पहले, मारुति ने अक्टूबर में फ्यूल पंप में खराबी को ठीक करने के लिये 640 सुपर कैरी वाहन वापस मंगाये थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें