फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki का मुनाफा 26 फीसदी बढ़ा, तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,996.7 करोड़ रुपये हुआ

Fri, 29 Jan 2021 01:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि इन नतीजों को इस परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए कि 2019-20 में कंपनी की बिक्री 16 फीसदी और उद्योग की 18 फीसदी घटी थी।
 
विज्ञापन
Maruti Suzuki India - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 1,996.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,587.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल परिचालन आय 13 फीसदी बढ़कर 23,471.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 20,721.8 करोड़ रुपये थी।

13 फीसदी बढ़ी बिक्री
तिमाही के दौरान कंपनी की वाहन बिक्री 13.4 फीसदी बढ़कर 4,95,897 इकाई रही। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 4,67,369 इकाई पर पहुंच गई। वहीं इस दौरान कंपनी का निर्यात 20.6 प्रतिशत बढ़कर 28,528 वाहन रहा। 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि इन नतीजों को इस परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए कि 2019-20 में कंपनी की बिक्री 16 फीसदी और उद्योग की 18 फीसदी घटी थी। 

एकल आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 24 फीसदी बढ़कर 1,941.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,564.8 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय 13 फीसदी बढ़कर 23,457.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें