इस फीचर का फायदा यह होता है कि इसमें नेविगेशन, जीपीएस जैसे फीचर एक ही डिवाइस में मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप मारुति की कोई एंट्री लेवल कार खरीदते हैं, तो अब आपको स्मार्टप्ले का फीचर फ्री मिलेगा। गूगल प्लेस्टोर और एपल एप स्टोर से स्मार्टप्ले डॉक एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए स्मार्टफोन को कार इंफोटेनमेंट सिस्टम बनाया जा सकता है।
Maruti SmartPlay Doc App
- फोटो : Twitter
इस फीचर से यूजर्स स्मार्टफोन को डेशबोर्ड पर माउंट करके नेविगेशन और म्यूजिक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्टफोन डॉक एप के जरिये फोन को टचस्क्रीन सिस्टम में कनवर्ट किया जा सकता है। सिर्फ एक मोबाइल एप फोन में डाउनलोड करके मारुति की एंट्री लेवल कारों में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम फ्री में पा सकते हैं। इसमें फोन को मिड डेशबोर्ड एरिया में माउंट करना पड़ता है और ब्लूटूथ के जरिये एक्सेस कर सकते हैं।
Maruti SmartPlay Doc App-1
- फोटो : Maruti
इस इंफोटेनमेंट सिस्टम में वॉयस रिकग्नाइजेशन, एडवांस व्हीकल अलर्ट्स के जरिये कार परफॉरमेंस पर नजर रखी जा सकती है। साथ ही यह एप एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेजेज को पढ़ सकता है और रिप्लाई भी भेज सकता है। वहीं इसमें आने वाले असिस्ट फीचर के जरिये फ्यूल इकोनॉमी, ड्राइविंग रेंज, डोर अजार अलर्ट, लो फ्यूल अलर्ट, सीट बेल्ट रिमांइडर की सूचना मिलती है। साथ ही, यह एप गूगल मैप्स को भी सपोर्ट करती है।
Maruti SmartPlay Doc App-2
- फोटो : Maruti
स्मार्टप्ले डॉक एप असल में न्यू स्मार्टप्ले स्टूडियो 2.0 सिस्टम है, जिसे हाल ही में नई वैगन आर में दिया गया था। ये फीचर उन कारों के लिये बढ़िया है, जिनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं आता है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को छोड़ कर इंफोटेनमेंट यूनिट के सारे फीचर मिलते हैं। महिंद्रा ने भी एक ऐसी ही एप महिंद्रा ब्लू सेंस लॉन्च की है, लेकिन मारुति की ये एप उससे कहीं आगे है। यह एप एंट्री लेवल वाली पुरानी पीढ़ी वाली कारों के अलावा मारुति ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा और वैगन आर के एंट्री लेवल वेरियंट्स में भी सपोर्ट करेगा।