फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti स्विफ्ट, डिजायर और ब्रेजा पर पूरे 96,000 का डिस्काउंट, ऑफर सिर्फ 10 अक्टूबर तक

Mon, 07 Oct 2019 09:06 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki best discount - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

इस फेस्टिव सीजन देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों के लिए कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट पेश किये हैं। बिक्री को बढ़ाने और मौजूदा स्टॉक को क्लियर करने के लिए कंपनी ने इन ऑफर्स को पेश किया है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। इस समय स्विफ्ट, डिजायर और विटारा ब्रेजा पर आप पूरे 96,000  रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्विफ्ट, डिजायर और  ब्रेजा पर बंपर डिस्काउंट

इस फेस्टिव सीजन अगर आप एक मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट, डिजायर या फिर वितारा ब्रेजा खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह एक दम बढ़िया मौका है। क्योंकि कंपनी इन तीनों गाड़ियों पर 96,000  रुपये तक की बचत कर सकते हैं आइये आपको बताते हैं किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट...
  
 Maruti Swift (डीजल)

डिस्काउंट: 77,600 रुपये

 
Maruti Dzire (डीजल)

डिस्काउंट: 83,900 रुपये

 
Vitara Brezza (डीजल)

डिस्काउंट: 96,100 रुपये

 
इन सभी डिस्काउंट में Consumer ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट ऑफर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन कारों पर भी हैं डिस्काउंट

इसके अलावा मारुति सुजुकी ऑल्टो पर 60,000 रुपए का डिस्काउंट, ऑल्टो K10 पर 55,000 रुपए का डिस्काउंट, सेलेरियो पर 60,000 रुपए का डिस्काउंट और EECO पर 50,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है, इन सभी डिस्काउंट में Consumer ऑफर, एक्सचेंज ऑफर. कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। वैसे इन दिनों एक नई कार खरीदने का इससे अच्छा मौका फिर शायद मिले या न मिले! क्योंकि फिलहाल कार बाजार में मंदी छाई हुई है, लगातार 10 महीने से बिक्री कम हो रही है ऐसे में कंपनियां अब इन ऑफर्स और डिस्काउंट के सहारे अपनी बिक्री को रफ़्तार देने की कोशिश कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें