देश में 29 सितम्बर से नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं, यानी फेस्टिव सीजन का आगाज...ऐसे में तमाम छोटी-बड़ी कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती हैं। कार कंपनियों ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर ली हैं। हालांकि अभी श्राद चल रहे हैं ऐसे में ज्यादातर लोग कोई नया वाहन नहीं खरीदते। ऐसे में बिक्री गिरने के चांस सबसे ज्यादा इन्ही दिनों में रहती है। इसी को देखते हुए कार कंपनियां लेकर आई हैं बेस्ट डिस्काउंट। अगर आप इन दिनों मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक दम सही मौका है कार खरीदने का। क्योंकि कंपनी अपनी कारों पर एक लाख रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है।
ये सभी डिस्काउंट देश में 30 सितम्बर 2019 तक ही मान्य हैं। टोटल डिस्काउंट में एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर्स भी शामिल हैं।