फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki के मानेसर प्लांट में काम फिर से शुरू, 'आज तैयार हो जाएगी पहली कार'

Tue, 12 May 2020 12:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (MSI), मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने प्लांट में कामकाज फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Plant Factory
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के कारण Maruti Suzuki के मानेसर स्थित अपने प्लांट में  लगभग 40 दिनों से काम बंद था। 
विज्ञापन


कंपनी के मानेसर और गुरुग्राम संयंत्रों में परिचालन 22 मार्च से निलंबित कर दिया गया था। 

मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने कहा, "मानेसर संयंत्र में उत्पादन शुरू हो गया है और पहली कार आज (मंगलवार) तैयार होगी।" 

भार्गव ने कहा कि इस समय प्लांट में 75 फीसदी कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया है और सिर्फ एक शिफ्ट में उत्पादन का काम शुरू किया गया है। 

पूरी क्षमता के साथ कामकाज कब तक शुरू होगा, इस बारे में सवाल किए जाने पर भार्गव ने कहा कि यह सरकार के नियमों पर निर्भर करेगा, जैसे दो पारियों में काम करने की इजाजत कब दी जाएगी, कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी कब होगी और आपूर्ति श्रृंखला कब तक सुव्यवस्थित होगी। उन्होंने कहा कि इसमें कई कारक शामिल हैं। 
विज्ञापन

गुरुग्राम प्लांट शुरू होने के बारे में उन्होंने कहा, "वहां काम शुरू होगा, लेकिन अभी नहीं।" 

हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को कंपनी को मानेसर विनिर्माण संयंत्र फिर शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन कंपनी ने कहा था कि वह तभी परिचालन शुरू करेगी, जब उत्पादन की निरंतरता और वाहनों की बिक्री संभव होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें