मारुति से मिली जानकारी के मुताबिक बलेनो की 3757 यूनिट्स को वापस मंगाया है। हालांकि यह रिकॉल नहीं है, क्योंकि इस दौरान बलेनो के एंटी-ब्रेकिंग सिस्टम यानी एबीएस की जांच की जाएगी। इस सर्विस कैंपेन में बलेनो के एबीएस एक्चूएटर एसेंबली की खराबी को दूर किया जाएगा और सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा। इस कैंपेन में कार मालिकों को सर्विस सेंटर पर बुलाकर उनकी दिक्कतों का हल मुफ्त में किया जायेगा।
2019 Maruti Baleno Facelift Launch
इस सर्विस कैंपेन के लिए मारुति डीलरों ने उन ग्राहकों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। यह सर्विस कैंपन 6 दिसंबर 2018 से 4 फरवरी 2019 के बीच बनी बलेनो की यूनिट्स के लिए है। इसका मतलब यह है कि हाल ही में फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुई बलेनो में भी यह गड़बड़ी पाई गई है। एबीएस एक्चूएटर एक हाइड्रोलिक इक्विपमेंट है, जो एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) आपात स्थितियों में ब्रेक को कंट्रोल करने में काम आता है।
वहीं अगर आपके पास भी बलेनो है, तो आप खुद भी चेक कर सकते हैं। इससके लिए आपको कार का चैसिस नंबर देखना होगा। आपकी कार का चैसिस नंबर MA3 या MBH से शुरू होने के बाद उसमें 14 अंकों का अल्फा न्यूमेरिक नंबर होगा। इस चैसिस को आप मारुति की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा चेसिस नंबर आपको व्हीकल की आईडी प्लेट या फिर कार की इनवॉयस या रजिस्ट्रेशन में मिल सकता है। इस वेबसाइट https://www.marutisuzuki.com/important-information-for-customers पर जाकर आप चेक सकते हैं कि आपका बलेनो इस समस्या से प्रभावित है या नहीं।
2019 Maruti Baleno Facelift Colours
कंपनी के मुताबिक इन गाड़ियों को वापस नहीं मंगाया गया है, क्योंकि इसमें कोई सुरक्षा खामी नहीं शामिल है। मारुति का कहना है कि वाहन कंपनियों वैश्विक स्तर पर ' सर्विस अभियान ' चलाकर ऐसी गलतियों का पता लगाती हैं ताकि ग्राहकों को दिक्कत नहीं हो।
मारुति सुजुकी ने इस साल 28 जनवरी को प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। 2019 की फेसलिफ्ट बलेनो में कुछ एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव किए गए हैं। वहीं इंजन स्पैसिफिकेंशस पहले जैसी रखी गई हैं। बलेनो के सबसे शुरूआती सेगमेंट पेट्रोल मैनुअल सिग्मा की कीमत 5.45 लाख रुपए है। जबकि अल्फा पेट्रोल सीवीटी की कीमत 8.77 लाख रुपए है। वहीं डीजल सिग्मा की शुरुआती कीमत 6.60 लाख रुपए है और टॉप डीजल अल्फा वैरियंट की कीमत 8.60 लाख रुपए है।
2019 Maruti Baleno Facelift Front
नई बलेनो में 3डी ग्रिल डिजाइनिंग, नए बंपर, एलईडी टेल लैंप्स, नए काले और नीले रंग का इंटीरियर, बिल्ट-इन एंटीना, पॉवर एंड टिल्ट स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट पॉलर विंडो, मैनुअल एसी फ्रंट और रिअर एसेसरीज सॉकेट, डुअल हॉर्न और गियर शिफ्ट इंटीकेटर दिया गया है। वहीं सेफ्टी की बात करें, तो सिग्मा वैरियंट में रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सट बेल्ट रिमाइंडर, नेक्सा सेफ्टी शील्ड, इम्मोबिलाइजर, हेडलैंप लेवलिंग और एलईडी के साथ हाई माउंटेड स्टॉप लैंप का फीचर दिया गया है।