फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dzire से लेकर Wagon R तक इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Sun, 27 Jan 2019 06:07 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dzire
मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी कार वैगनआर को लॉन्च किया। जिससे कंपनी एक बार फिर से सुर्खियो में रही। मारुति अपनी हैचबैक गाड़ियों के लिए बेहद मशहुर है। फिलहाल आपको बता दें, कंपनी अपनी वैगनआर के पुराने मॉडल पर भारी भरकम छूट दे रही है। 

हालांकि डिस्काउंट की राशि कार के वेरिएंट पर निर्भर करती है। जहां कंपनी वैगनआर के पुराने मॉडल पर 83,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं अपनी एंट्री लेवल कार आॅल्टो 800 पर 43,000 रुपए और आॅल्टो के10 पर 58,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है 

इसके अलावा मारुति अपनी Celerio पर 63,000 Dzire से लेकर Wagon R तक इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंटतो Celerio X पर 63,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि इसमें डिस्काउंट कार के गियरबॉक्स विकल्प पर निर्भर करता है।

सेडान गाड़ियों की बात करें तो डिजायर सेडान 45,000 रुपए तक की छूट  Vitara Brezza कॉम्पैक्ट SUV पर 20,000 तक का डिस्काउंट दिया  जा रहा है। वहीं Omni वैन पर 33,000 का डिस्काउंट और Eeco पर 13,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
2019 New Maruti WagonR front look
मारुति ने हाल ही में मच-अवेटेड वैगन आर को लॉन्च किया। पुरानी वैगन आर से न केवल यह लंबी है, बल्कि चौड़ी भी है। साथ ही, यह पुरानी वैगन के मुकाबले महंगी भी है। पहली बार मारुति ने वैगन आर को दो इंजन ऑप्शंस 1.1 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ लॉन्च किया है।

वहीं स्पेस के मामले में यह बेहतरीन हो गई है। यहां तक कि 6 फुट की हाइट वाले लोग भी आराम से इसे ड्राइव कर सकते हैं। पीछे की सीटों पर ज्यादा स्पेस होने से पीछे बैठने वालों को आसानी होगी। इस बार वैगन आर में 60:40 स्पिल्ट सीट का ऑप्शन दिया गया है, जिससे इसमें ज्यादा बूट स्पेस मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
2019 Maruti WagonR
 वैगन आर में पहली बार स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल का फीचर दिया गया है। वहीं इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्ट 7 इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जिसमें फोन चार्जिंग के साथ रियल टाइम अपडेट भी देख सकते हैं।

हालांकि यह फीचर केवल ZXI वैरियंट में ही मिलेगा। इसके अलावा वैगन आर में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ रिमोट कीलेस एंट्री का फीचर भी होगा। वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर लो फ्यूल वार्निंग, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्यूल इंडीकेटर, डोर वार्निंग का फीचर है।  

4 of 5
2019 New Maruti WagonR launch
साथ ही पहली बार वैगन आर में ड्राइवर साइड एयरबैग का फीचर दिया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद आवश्यक है। एयरबैग फीचर वैगन आर के सभी वैरियंट्स में मिलेगा। साथ ही पैसेंजर साइज एयरबैग के साथ सीट बेल्ट प्रीटेंशनर का फीचर ऑप्शनल होगा। वहीं इसमें एबीएस के साथ ईबीडी ब्रैक्रिंग सिस्टम दिया गया है।

वैगन आर में 3 सिलेंडर के10बी सीरीज का 998 सीसी पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 67 बीएचपी की पॉवर और 3500 आरपीएम पर 90 एनएम का टॉर्क देता है। 1 लीटर इंजन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन मिलता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Wagon R Styling
वहीं 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन केवल टॉप वैरियंट्स Vxi और Zx में ही मिलेगा। 4 सिलेंडर वाला के12एम सीरीज का 1197 सीसी का इंजन 6000 आरपीएम पर 84 बीएचपी की पॉवर और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें भी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन मिलता है।   

वहीं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से बेहाल मध्य वर्गीय परिवारों के लिए वैगन आर अच्छा आप्शन साबित हो सकती है। वैगन आर का मैनुअल और ऑटो गियर शिफ्ट वाला 1 लीटर का इंजन 22.5 किमी, 1.2 लीटर वाला मैनुअल और ऑटो गियर शिफ्ट वाला वैरियंट 21.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें