फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनो क्विड से निपटने के लिए मारूति कर रही है तैयारी

Sat, 18 Feb 2017 12:53 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तो कुछ ऐसी दिख सकती है नई कार, यह एक कांसेप्ट है जिसे हम यहां प्रतीक के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेनो ने भारतीय कार बाजार की दिशा बदलकर रख दी है। इस कार को देखकर उन ग्राहकों की उम्मीदें कुछ ज्यादा बुलंद हो गईं जो अपनी पहली कार के रूप में एक एंट्री लेवल कार खरीदते हैं। ऑल्टो दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। लेकिन अब जिस तरह से रेनो ने क्विड को भारतीय बाजार में पेश किया है उससे ऑल्टो की बिक्री में काफी गिरावट आ रही है। सिर्फ जनवरी माह की कार बिक्री को छोड़ दिया जाए तो कई महीनों से देश में बिकने वाली टॉप टेन कारों में क्विड का नाम भी शामिल रहा है। इस कार को देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी हल्के में नहीं ले रही है तथा इसके एक मजबूत जवाब को ऑटो एक्सपो 2018 में उतारेगी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्विड ने पेश की बड़ी चुनौती

इस कार ने एंट्री लेवल सेगमेंट में पूरा गणित बिगाड़कर रख दिया है। - फोटो : Renault India
2016 के हर महीने औसतन 8812 क्विड कारें हर महीने रेनो ने बेची हैं। यह एक बड़ा आंकड़ा है खासकरके उस कार कंपनी के लिए जिसकी भारतीय बाजार में कुल हिस्सेदारी अभी तक डबल डिजिट में भी नहीं पहुंची है। बेबी डस्टर के रूप में पहचान बनाने वाली यह कार अब लोगों की पसंदीदा कारों में शामिल हो चुकी है। इसकी सफलता से उत्साहित रेनो इंडिया ने हाल ही में इस कड़ी को 1 लीटर व एएमटी वेरिएंट के साथ और मजबूत बनाया है। रेनो वह सबकुछ कर रही है जिस पर चलकर मारूति को बड़ी सफलता अब तक भारतीय बाजार में मिलती रही है।

 

मारूति की ऑल्टो 800 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
इसका असर ऑल्टो की बिक्री पर कैसे हुआ है आइए आपको एक आंकड़े से तुलना करते हुए बताते हैं। सितंबर 2015  में मारूति ने 20658 यूनिट ऑल्टो की बिक्री की थी जो कि दिसंबर 2016 में घटकर महज 17 हजार 351 यूनिट की रह गई। 
​

 
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो की पुरानी तस्वीर।
मारूति अपनी नई कार इस वर्ग में अगले साल लेकर आएगी जब ऑटो एक्सपो 2018 की चकाचौंध में कई कारें लोगों को लुभाने व रिझाने पवेलियन में खड़ी होंगी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक यह पूरी तरह से नई कार होगी न की इसको लाकर कंपनी ऑल्टो को हटाने का रिस्क लेगी। इस नई कार का ग्राउंड क्लीयरेंस एसयूवी जैसा होगा यानी कि ऑल्टो से ज्यादा व क्विड से थोड़ा ज्यादा या बराबर हो सकता है। इस नई कार में मारुति का जाना पहचाना 800 सीसी व 1 लीटर पेट्रोल इंजिन देखने को मिल सकता है, ऐसी हमें उम्मीद है क्योंकि इसके अलावा और कोई दूसरा विकल्प फिलहाल नजर नहीं आ रहा।       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें