बांबे हाइकोर्ट ने शुक्रवार को गूगल और यू ट्यूब को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उससे जवाब तलब कर दिया है। कोर्ट उस वीडियो को लेकर नाराज था जिसमें कोर्ट परिसर की कार्यवाही को कैमरे में कैद करके यू ट्यूब पर डाल दिया गया। इससे पूर्व कोर्ट ने यू ट्यूब को वो वीडियो हटाने के लिए कहा था जिसमें एक जज के स्टिंग ऑपरेशन की बात कही गई थी।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बांबे हाइकोर्ट की डिविजन बेंच के जस्टिस एएस ओका और जस्टिस अनुजा प्रभुदेसाई बांबे बार एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।
याचिका में उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी जिसने कोर्ट के अंदर की कार्यवाही को रिकार्ड करके उसकी वीडियो यू ट्यूब पर डाल दी थी। वीडियो में हाइकोर्ट के जज जस्टिस एसजे काठावाला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।