फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने दिखाया बड़ा दिल, नजदीक के गांवों को खिला रही है खाना

Tue, 07 Apr 2020 06:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरियाणा में गुरुग्राम के पास मानेसर स्थित Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) का विनिर्माण प्लांट है, जहां कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों को बनाया जाता है। इस समय यह अत्याधुनिक प्लांट भले ही अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया हो, लेकिन यहां देश की सबसे बड़ी कार निर्माता का काम बंद नहीं हुआ है। कंपनी यहां से नजदीक रहनेवाले लोगों की देखभाल कर रही है। 
 
विज्ञापन
Maruti Suzuki in-house canteen - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारुति सुजुकी ने हाल ही में खुलासा किया है कि मानेसर और गुरुग्राम में कई समुदायों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण 14 अप्रैल तक चलनेवाले देशव्यापी लॉकडाउन में अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी कई पहल की जा रही है। 
विज्ञापन

सामाजिक दूरी बनाना सबसे प्राथमिक काम है जिस पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने उत्पादन स्थगित होने के बावजूद अपने प्लांट में इन-हाउस कैंटीन लगाने में कामयाबी हासिल की है। यहां तैयार भोजन अस्थायी रूप से काम करने वालों और नजदीक में रहने वाले प्रशिक्षु छात्रों को बांटा जा रहा है। इसके अलावा, गुरुग्राम और मानेसर में लंच के साथ-साथ रात के खाने के लिए 7,000 भोजन पैकेट परोसे जा रहे हैं। 

मानेसर के पांच गांवों- कसान, अलीहर, धना, बास-कुसला और खो में राशन बांटा जा रहा है।

गुरुग्राम में स्थानीय प्रशासन की मदद से, मारुति सुजुकी हर दिन सूखे राशन के 500 किट की आपूर्ति भी कर रही है। इस किट में चावल, गेहूं, खाना पकाने का तेल, चीनी, साबुन और अन्य आवश्यक चीजें शामिल हैं। 
विज्ञापन

मास्क और क्लीनिकल थर्मामीटर जैसे आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी वितरित किए जा रहे हैं।

इन सभी कदमों को उठाने पर, मारुति सुजुकी ने कहा कि यह अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसने एक ऑनलाइन फैमिली कनेक्ट प्रोग्राम शुरू किया है, जो कर्मचारियों के परिवारों तक उन मनोरंजक गतिविधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहुंचता है, जो लॉकडाउन के दौरान उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें