फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में नहीं आएगा स्विफ्ट का स्पोर्ट्स वेरिएंट, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Wed, 22 Aug 2018 01:23 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
swift sports car
विज्ञापन

 मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा पसन्द किया जाता है। हाल ही में मारुति सुजुकी इंडिया की कार डिजायर जुलाई माह में सर्वश्रेष्ठ बिक्री वाली कार बनी। भारत के अलावा विदेशी मार्केट में भी इसकी काफी धूम है। हालांकि,भारत में कंपनी ने स्विफ्ट के सारे मॉडल लांच नहीं किए हैं।

विज्ञापन


स्विफ्ट स्पोर्ट कार का इंतजार अभी भी भारत में है। लेकिन कंपनी ने इन अटकलो पर विराम लगाते हुए सुजुकी के इस हैचबैक कार को भारत में लांच ना करने की घोषणा की है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सीवी रमन ने बताया कि भारत में स्विफ्ट स्पोर्ट पेश नहीं की जाएगी।

स्विफ्ट स्पोर्ट कार में 1.4 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 140पीएस की पॉवर और 230एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। इस कार को 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 8.1 सेकंड का समय लगता है।
विज्ञापन


इसकी एक वजह यह भी है कि भारत में परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड हैचबैक की बहुत अच्छी बिक्री नहीं रही है। 105पीएस पॉवर इंजन वाली बलेनो की सेल इसके स्टैंडर्ड मॉडल का तुलना में बहुत ज्यादा नहीं रही है। यही हाल इस सेगमेंट की अन्य कारों जैसे पोलो जीटी और पुंटो का है।

कीमत की बात करें तो स्विफ्ट स्पोर्ट की यूके में कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। यह कीमत वहां मौजूद स्टैंडर्ड स्विफ्ट से 2 लाख रुपये ज्यादा है। इसमें 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन लगा है। भारत में 1.0 बूस्टरजेट इंजन वाली स्विफ्ट उपलब्ध नहीं है। इसलिए माना जा रहा है कि अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती  तो इसकी कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें