लॉकडाउन के दौरान Maruti Suzuki ने अपने कारों की बिक्री का एक अलग तरह का रिकॉर्ड बनाया। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार लॉकडाउन में लोगों ने Maruti Suzuki को ऑनलाइन सबसे अधिक सर्च किया और बिक्री में भी भारी इजाफा देखा गया। अधिकारी ने बताया कि हमारी कंपनी ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
देश में हर दो कारों में से औसतन एक कार ऑनलाइन बेचने वाली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने लॉकडाउन के महीनों के दौरान डिजिटल पूछताछ में 45 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।
Maruti Suzuki के सेल्स और मार्केटिंग कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई को बताया कि कंपनी ने ग्राहकों के लिए 26 में से 21 टच प्वाइंट को डिजिटल कर दिया है, जिसमें डॉक्युमेंटेशन और भुगतान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम कंपनी की कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रहे हैं ताकि लोगों डिजिटल भुगतान करने में कोई समस्या न हो।