इंजन:
सियाज फेसलिफ्ट अब नये 1.5 लीटर 4-सिलेंडर वाले पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। वहीं इसके डीजल वेरियंट में 1.3 लीटर डीडीआइएस का इंजन दिया गया है। दोनों ही इंजन लेटेस्ट एसएचवीएसSHVS माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम से लैस हैं जिसके चलते सियाज की माइलेज में सुधार देखने को मिल सकता है। कार के दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT ट्रांसमिशन से भी लैस हैं।
कीमत :
नई सियाज के बेस सीगमा पेट्रोल मॉडल की कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है तो टॅाप स्पेक अल्फा की कीमत लगभग 10.97 लाख रुपये बताई जा रही है। मौजूदा सियाज की कीमत 7.83 लाख रुपये से शुरू होती है। देखा जाए तो नई सियाज की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिया गया है। हालांकि, नई सियाज कई कॉस्मेटिक बदलाव के साथ उतारी गई है। इस नए मॉडल को टक्कर देने मार्केट में पहले से होंडा सिटी,वरना,यारीस जैसी कारें मौजूद हैं।