मार्च में जबदस्त डिस्काउंट के बाद भी मारुति की कारों की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। मारुति ने मार्च 2019 में 1.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 158,076 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं पिछले साल मार्च में 2018 में मारुति की कारों की सेल 1,48,582 यूनिट्स थी। जबकि होंडा की कारों की बिक्री 27 प्रतिशत बढ़ी है।
घरेलू बाजार में भी आई कमी
जारी आंकड़ों के मुताबिक मारुति ने वित्त वर्ष
2018-19 में
4.7 प्रतिशत बढ़कर
18,62,449 यूनिट्स की रही। कंपनी ने 2017-18 में 17,79,574 यूनिट्स बेची थी। वहीं, मार्च में उसकी बिक्री 1.6 प्रतिशत घटकर 1,58,076 यूनिट्स रह गई। कंपनी ने पिछले साल मार्च में 1,60,596 कारें बेची थीं। कंपनी ने बताया कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री मामूली घटकर 1,47,613 यूनिट्स रही, जो मार्च 2018 में 1,48,582 यूनिट्स थी।
ऑल्टो-वैगन आर की बिक्री 55 प्रतिशत घटी
वहीं मारुति की छोटी कारों (ऑल्टो और पुरानी वैगनआर) की बिक्री इस दौरान 55.1 प्रतिशत घटी है। पिछले महीने 16,826 छोटी कारों की बिक्री हुई थी, जबकि पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 37,511 यूनिट्स का था। इन छोटी कारों में ऑल्टो भी शामिल है।
कॉम्पैक्ट सेगमेंट में 19.8 प्रतिशत का इजाफा
मारुति के कॉम्पैक्ट सेगमेंट (नई वैगनआर, इग्निस, सिलेरियो, स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर) की बिक्री में 19.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मार्च, 2018 की 68,885 यूनिट्स के मुकाबले इस साल मार्च में 82,532 यूनिट्स बिकीं।
सियाज की बिक्री घटी, ब्रेजा-अर्टिगा की बढ़ी
जबकि वहीं, मिड-साइज सेडान सियाज की बिक्री में 15 प्रतिशत की कमी आई है। मार्च में इसकी 3,672 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,321 यूनिट्स का था। हालांकि, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा जैसी यूटिलिटी कारों की बिक्री 12.3 प्रतिशत बढ़ी है। मार्च, 2018 की 22,764 यूनिट्स के मुकाबले इस साल मार्च में 25,563 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
निर्यात 12.9 प्रतिशत घटा
कंपनी का कहना है कि घरेलू बिक्री 2017-18 के 16,53,500 यूनिट्स के मुकाबले 2018-19 में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 17,53,700 यूनिट्स रहीं। कंपनी ने बताया कि सालाना आधार पर मार्च में निर्यात 12.9 प्रतिशत कम हुआ है। पिछले साल के मार्च के 12,016 यूनिट्स के मुकाबले इस साल की समान अवधि में कंपनी का निर्यात 10,463 यूनिट्स रहा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेचे 62,952 वाहन
महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की मार्च में कुल बिक्री 62,952 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 62,076 यूनिट्स रही थी। उसकी घरेलू बिक्री मार्च, 2018 के 58,652 यूनिट्स के मुकाबले मामूली बढ़कर इस साल की समान अवधि में 59,012 यूनिट्स रही। मार्च 2018 में यात्री वाहनों की बिक्री 27,646 यूनिट्स रही। मार्च, 2018 में यह आंकड़ा 26,555 था। वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में कंपनी ने 24,423 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 25,495 था। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी की कुल बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 6,08,596 यूनिट्स रही, जबकि 2017-18 में यह आंकड़ा 5,49,153 यूनिट्स था। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री मार्च में 31 प्रतिशत घटकर 19,688 यूनिट्स रह गई। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 28,477 ट्रैक्टर बेचे थे।
होंडा कार्स की बिक्री 27 प्रतिशत बढ़ी
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की घरेलू बिक्री मार्च में 27 प्रतिशत बढ़कर 17,202 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 13,574 यूनिट्स थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 में कुल 1,83,787 वाहनों की बिक्री की, जो 2017-18 के 1,70,026 यूनिट्स के मुकाबले 8 प्रतिशत अधिक है। पिछले महीने कंपनी का निर्यात 38 यूनिट्स रहा।
अशोक लेलैंड की बिक्री 4 प्रतिशत घटी
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की कुल वाहन बिक्री मार्च में चार प्रतिशत घटकर 21,535 यूनिट्स रही। मार्च, 2018 में यह आंकड़ा 22,453 यूनिट्स थी। कंपनी ने बताया कि मार्च 2019 में उसके मध्यम और भारी वाणिज्यिक श्रेणी के 16,034 वाहन बिके, जो मार्च 2018 के 17,057 वाहनों की बिक्री के मुकाबले छह प्रतिशत कम है। हल्के वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में कंपनी की बिक्री इस दौरान दो प्रतिशत बढ़कर 5,501 यूनिट्स रही, जो मार्च 2018 में 5,396 यूनिट्स थी।
एस्कॉर्ट्स ने बेचे 11,905 ट्रैक्टर
कृषि उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड की ट्रैक्टर की बिक्री मार्च में एक प्रतिशत बढ़कर 11,905 यूनिट्स हो गई। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,790 था। कंपनी ने बताया कि मार्च में उसकी घरेलू बिक्री 1.1 प्रतिशत घटकर 11,431 यूनिट्स रह गई, जो मार्च 2018 में 11,557 यूनिट्स थी। मार्च में कंपनी का निर्यात 474 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 133 यूनिट्स था। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी की कुल बिक्री 19.9 प्रतिशत बढ़कर 96,412 यूनिट्स रही। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 80,417 ट्रैक्टर बेचे थे।
टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री बढ़ी
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की मार्च में कुल वाहनों की बिक्री मामूली बढ़कर 13,662 यूनिट्स रही। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 13,537 था। कंपनी ने बताया कि मार्च में उसने घरेलू बाजार में 12,818 वाहनों की बिक्री की, जो मार्च 2018 के 12,539 वाहनों के मुकाबले दो प्रतिशत अधिक है। कंपनी के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने कहा कि चुनाव से पहले के दौर में ग्राहकों की खरीद कमजोर हुई है। कारोबारी धारणा भी अस्थायी तौर पर टूटी है। मार्च 2019 में कंपनी ने 844 वाहनों का निर्यात किया। मार्च, 2018 में यह आंकड़ा 998 था।