Honda Civic
यूनिक फीचर्स हैं मौजूद
होंडा सिविक में कंफर्ट के साथ लग्जरी का भी ध्यान रखा गया है। फ्रंट में सिग्नेचर विंग क्रोम ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल, एलईडी फॉग लाइट्स और एलईडी टेल लैंप्स, 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर भी है। सिविक में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट-की, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आठ तरफ से एडजस्ट होने वाली पावर ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, लेदर अपहोलस्ट्री, ऑटो वाइपर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, मल्टी व्यू के साथ रिवर्स कैमरा जैसे कई यूनिक फीचर दिए गए हैं।