कंपनी के मुताबिक पुलिस और पैरा मिलिट्री सुरक्षा बलों के अलावा पब्लिक सेक्टर, केंद्र और राज्य सरकारों विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मी मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने पर इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि ये डिस्काउंट कार मॉडल के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।
मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग एवं सेल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि सरकार ने कोविड 19 महामारी के दौरान ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं। वहीं हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग करें और सकारात्मक विचारों को आगे बढ़ाएं। उनका कहना है कि केंद्र और राज्यों के विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वाले एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मी मारुति की कारों के सबसे बड़े ग्राहक हैं।
उनका कहना है कि इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सरकारी कर्मियों के लिए खास पैकेज पेश किया है। ताकि वे अपने एलटीसी नकद फायदों का लाभ उठाते हुए अपनी पसंदीदा कार को घर ले जा सकते हैं। मारुति सुजुकी का कहना है कि हाल में पेश की गई एलटीसी कैश वाउचर स्कीम से 45 लाख केंद्रीय और रक्षा कर्मियों को फायदा मिलेगा। कुल मिला कर इस स्कीम से 31 मार्च, 2021 तक 28 हजार करोड़ की अतिरिक्त उपभोक्ता मांग पैदा होने की उम्मीद है।
एमएसआई का कहना है कि सरकारी कर्मी उसकी एरेना और नेक्सा शोरूम्स से बिकने वाली पैसेंजर्स कारों ऑल्टो, सिलेरियो, एस-प्रेसो, वैगन-आर, इको, स्विफ्ट, डिजायर, इग्निस, बलेनो, विटारा ब्रेजा, अर्टिगा, XL6, सियाज और एस-क्रॉस में से किसी को भी खरीद सकते हैं।