फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Ertiga एक बार फिर Marazzo और Innova Crysta से आगे

Sun, 10 Feb 2019 10:50 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti ertiga Vs Innova crysta
विज्ञापन

मारुति सुजुकी की कार अर्टिगा हाल ही में एमपीवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। अर्टिगा के साथ इस दौड़ में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो थी। जनवरी 2019 में मारुति सुजुकी अर्टिगा की 6,352 सेल हुई। वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा  की बिक्री जनवरी 2019 में 6,283 इकाई रही।

विज्ञापन


बता दें, नई मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत 7.44 लाख रुपये है जबकि इनोवा क्रिस्टा की कीमत 14.83 लाख रुपये है। इस सूची में तीसरा नंबर रहा महिंद्रा मराजो का जिसकी जनवरी में 3,500 यूनिट सेल हुई।महिंद्रा Marazzo ने दिसंबर 2018 में एक अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि 2018 में नई Ertiga से पहले महिंद्रा Marazzo को लांच किया गया था। मराजो इस समय हर महीने 3,000-4,000 इकाइयों की बिक्री कर रही है। 

विज्ञापन

mahindra marazzo
वहीं कुछ अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक मारुति की एमपीवी अर्टिगा जल्द ही नए अवतार में नजर आ सकती है। मारुति अपनी इस पॉपुलर एमपीवी का क्रॉस वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अर्टिगा का नया क्रॉस वैरिएंट रेगुलर मॉडल से अलग होगा। 

उम्मीद जताई जा रही है कि नई अर्टिगा 6 सीटर (2-3-2 या 2-2-2) होगी और यह इस साल के आखिर तक मारुति के प्रीमियम नेक्सा शोरूम्स में दिखाई देने लगेगी। विदेश में लॉन्च किए अपने क्रॉस अवतार में अर्टिगा बेहद अग्रेसिव लग रही है। वहीं रेगुलर अर्टिगा का नया लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें