फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष में कमर्शियल वाहनों की बिक्री दोगुनी करने का रखा लक्ष्य

Tue, 21 Aug 2018 04:40 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
commercial vehicle
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया  अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री को दोगुनी करने की योजना बना रही है।  जहां  कंपनी ने वर्ष 2017-18 में कुल 10,000 हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी। वहीं कंपनी ने अब इसे  20,000 इकाई करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'कंपनी बिक्री नेटवर्क के विस्तार को ध्यान में रखते हुए इस साल अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रही है।'

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री और विपणन) आर एस कलसी के अनुसार, ‘हम सुपर कैरी के लिये बिक्री नेटवर्क के संदर्भ में 200 का आंकड़ा पार कर चुके हैं।और और अब इसे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर हैं।'

लाइट कमर्शियल व्हीकल वाहनों के कारोबार के बारे में पूछे जाने पर कलसी ने कहा कि यह प्रक्रिया चलती रहती है। उन्होंने कहा कि हम अवसरों को देखेंगे और उसके अनुसार निर्णय करेंगे। फिलहाल इन वाहनों की बेची गई संख्या बड़ी नहीं है।अभी हमें डीलरशिप की व्यवहार्यता पर विचार करना है।
विज्ञापन


गौरतलब हो मारुति सुजुकी ने सुपर कैरी को सितंबर 2016 में पेश किया था। इस सुपर कैरी खंड में उस समय टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा का मार्केट में दबदबा होने के बावजूद मारुति सुजुकी अपने पैर जमाने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें