फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, मारुति सुजुकी की एस क्रॉस फेसलिफ्ट में क्या होगा खास ?

Wed, 05 Apr 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
एस-क्रॉस
विज्ञापन
मारुति ने अपनी क्रॉसओवर कार एस क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को पिछले साल पेरिस मोटर शो के दौरान लॉन्च किया था। अब कंपनी इस कार को भारत में लाने के तैयारी में है। इसके लिए जापानी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम कार क्रॉस ओवर में कुछ नए बदलाव किए है। एस क्रॉस में कंपनी ने नया बंपर और नया फ्रंट ग्रील लगाया है। इसके साथ ही कंपनी ने गाडी़ में नए हेडलैंप भी दिए है। कुल मिलाकर कंपनी ने कार को और बोल्ड लुक देने की कोशिश की है। उम्मीद है कि नई एस क्रॉस के बोल्ड डिजाइन के कारण कार की सेल भी बढ़ेगी। एक नजर डालतें है नए एस क्रॉस फेसलिफ्ट की खूबियों पर...
विज्ञापन


इंजन-
एस क्रॉस के अंतरराष्ट्रीय मॉडल में दो नए ट्रबोचार्जड बूस्टरजेट डीजल इंजन मौजूद है। भारत में भी कंपनी इस कार को इन्ही विकल्पों के साथ लॉन्च करेगी। एस क्रॉस फेसलिफ्ट में 1.3 और 1.6 लीटर का डीजल इंजन लगा होगा। हालांकि खबरें है कि मारुति इस कार को पेट्रोल इंजन के विकल्प में भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जानें कार के फीचर और कीमत

एस क्रॉस
फीचर-
अगर फीचर की बात करें तो मारुति की नई क्रॉसओवर में पार्किंग कैमरा, मारुति स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक हेडलैंप, रेन सेंसर वाइपर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल जैसे कई बडे़ फीचर मौजूद होंगे। 

अनुमानित कीमत-
एस क्रॉस फेसलिफ्ट की कीमत पिछली एस क्रॉस के मुकाबले कुछ ज्यादा होगी। हालांकि कीमत कितनी ज्यादा होगी अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

लॉन्चिंग-
कार की लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि कार अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकती है। आपको बता दें कि मारुति अपनी कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डीजायर के नए वेरिएंट को भी लॉन्च करे की तैयारी में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें