फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति इग्निस का लिमिटेड एडिशन लांच, जानें क्या हैं खास फीचर्स

Sun, 16 Sep 2018 10:44 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ignis limited edition
विज्ञापन

कार कंपनियां त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए कार को अपडेट कर लगातार उनके नए मॉडल पेश कर रही हैं। मारुति ने भी अपनी कार इग्निस कार का लिमिटेड एडिशन लांच कर दिया है। इग्निस कार का यह लिमिटेड एडिशन डेल्टा वेरियंट पर आधारित है। आइए बताते हैं कंपनी ने इस कार में कौन से नए फीचर्स दिये हैं। 

विज्ञापन


क्या होगा खास
मारुति सुजुकी इग्निस के लिमिटेड एडिशन में कार के लुक को अपडेट करने पर खासा ध्यान रखा गया है। जिसमें
फ्रंट, रियर और साइड्स में रियर स्पॉइलर,
डोर क्लैडिंग, फॉक्स स्किड प्लेट्स
प्रीमियम सीट कवर्स
ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स
ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स
टर्न इंडिकेटर्स 
इलेक्ट्रिकली अजस्टेबल ORVMs
स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स 
जैसे फीचर्स के साथ ही इस लिमिटेड एडिशन में ब्लूटूथ के साथ म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल एसी, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट और पावर विंडोज जैसी सुविधाएं हैं। 

कार के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमे भी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 83 एचपी पॉवर और 114एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी गियर बॉक्स होगा। बता दें, मारुति ने अभी तक इग्निस के लिमिटेड एडिशन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि इग्निस के लिमिटेड एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड डेल्टा वेरियंट से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इग्निस डेल्टा वेरियंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.28 लाख रुपये से 5.83 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मारुति सिआज-एस
हाल ही में मारुति सुजकी ने सियाज का फेसलिफ्ट मॉडल को पेश किया था। नई सियाज में हेडलैंप्स, नई ग्रिल और नया फ्रंट बंपर दिया गया है। सियाज फेसलिफ्ट अब नये 1.5 लीटर 4-सिलेंडर वाले पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। वहीं इसके डीजल वेरियंट में 1.3 लीटर डीडीआइएस का इंजन दिया गया है।

दोनों ही इंजन लेटेस्ट एसएचवीएसSHVS माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम से लैस हैं जिसके चलते सियाज की माइलेज में सुधार देखने को मिल सकता है। कार के दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT ट्रांसमिशन से भी लैस हैं।

कार के डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर फॉक्स लकड़ी का इस्तेमाल इसे अंदर से कमाल का लुक दे रहा है। इसके अलावा कार के एयर-कॉन वेन्ट्स और डैशबोर्ड का डिजाइन पहले की तरह ही रखा गया है। हालांकि, कार में स्टीयरिंग व्हील के साथ क्रूज कंट्रोल दिया गया है। कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी अपडेट किया गया है और इसमें एक कलर डिस्प्ले दी गई है।

नई सियाज के बेस सीगमा पेट्रोल मॉडल की कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है तो टॅाप स्पेक अल्फा की कीमत लगभग 10.97 लाख रुपये बताई जा रही है। मौजूदा सियाज की कीमत 7.83 लाख रुपये से शुरू होती है। देखा जाए तो नई सियाज की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें