फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को लागू हुआ GST, मारुति ने घटाए दाम, अर्टिगा और Ciaz महंगी

Sat, 01 Jul 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने के बाद कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की नई कीमत का ऐलान शुरु कर दिया है। इस क्रम में सबसे पहला नाम मारुति सुजुकी का है। मारुति ने अपनी छोटी व बड़ी दोनों ही कारों की कीमत का ऐलान कर दिया है। 
विज्ञापन
#Maruti hikes prices of #Ciaz, Ertiga diesel cars with mild hybrid technology by over Rs 1 lakh. — Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2017 #Maruti cuts prices of select vehicles by up to 3 per cent to pass on #GST benefit to customers. — Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2017
कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार मारुति की चुनिंदा गाड़ियों की एक्स शोरूम कीमत 3 फीसदी तक कम होगी। वहीं कंपनी की ओर से जारी एक और बयान में बताया गया कि कर रियायत वापस लेने के कारण माइल्ड हाइब्रिड कार की कीमत में बढ़ोतरी होगी। मारुति ने अपनी सेडान सियाज डीजल और अर्टिगा डीजल माइल्ड हाइब्रिड कार की कीमत एक लाख रुपये तक बढ़ाई है।

मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ केनेची अयुकावा ने जीएसटी लागू होने पर सरकार और सभी पॉलिसी निर्माताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी सीधे तौर पर व्यापार को बढ़ावा देगी और इसके परिणाम दूरगामी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जगुआर लैंड रोवर ने भी घटाई कीमत

मारुति के बाद टाटा की जगुआर लैंड रोवर ने भी जीएसटी के बाद अपनी गाड़ियों की कीमत कम करने का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने व्हीकल्स की कीमत में 7 फीसदी तक की कटौती की है। 

जगुआर लैंड रोवर के अध्यक्ष रोहित सूरी ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि दिल्ली के एक्स शोरूम कीमतों के आधार पर हमने अपनी गाड़ियों की कीमत में औसतन 7 फीसदी की कमी की है। कारों की नई कीमत देश में मौजूद कंपनी ने 25 रिटेल आउटलेट में लागू हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें