फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन 27 जनवरी को हो सकता है लांच

Tue, 08 Jan 2019 03:46 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Baleno facelift 2019
विज्ञापन

मारुति सुजुकी नई वैगनआर के लांच के ठीक बाद, 2019 बलेनो फेसलिफ्ट को लांच करने की योजना बना रही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक इस कार को 27 जनवरी को लांच किया जा सकता है। बलेनो के नए फेसलिफ्ट वर्जन में हैचबैक पहले से ज्यादा स्टाइलिश दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


हालांकि फेसलिफ्ट वर्जन में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। फेसलिफ्ट वर्जन में नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बलेनो प्रोजेक्टर हैडलैंप्स वर्जन के साथ आती है, लेकिन केवल अल्फा मॉडल में यह फीचर मिलता था। उम्मीद जताई जा रही है कि बलेनो के सभी वैरियंट्स में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलेंगे।

बलेनो के बंपर में बदलाव दिखाई दे रहा है। नए बंपर से बलेनो पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई दे रही है। एयरडैम को रिफ्रेश किया गया है, साथ ही नए स्टाइलिश फॉग लैंप्स लगाए गए हैं। इसके अलावा पिछले बंपर और टेल लाइट्स में भी बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन


फिलहाल, मारुति बलेनो में 1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 6,000 आरपीएम पर 83 बीएचपी की पॉवर और 4,000 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं 1.3 लीटर का डीजल इंजन 4,000 आरपीएम पर 74 बीएचपी की पॉवर और 2,000 आरपीएम पर 190 एनएम का टॉर्क देता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें