टोयोटा देश में इस वक्त सेल्स के मामले में पांचवे नंबर की कंपनी है। इस करार से दोनों कंपनियों को अपनी-अपनी सेल्स बढ़ाने में मदद मिलेगी। मारूति का देश के हर छोटे से छोटे शहर में शोरूम है, जिसका फायदा टोयोटा को मिलेगा। टोयोटा के शोरूम केवल टियर 1 और टियर टू शहरों तक फिलहाल सीमित हैं।
घरेलू मार्केट से लेंगे कॉम्पोनेंट
दोनों कंपनियों ने कहा है कि बेसिक एग्रीमेंट के तहत शामिल व्हीकल मॉडल्स के लिए ज्यादा से ज्यादा घरेलू कॉम्पोनेंट्स को खरीदा जाएगा ताकि सरकार के 'मेक इन इंडिया' कदम को हासिल किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि टोयोटा और सुजुकी इस बात के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि भारत के पर्यावरण को सुरक्षित रखने और एनर्जी सिक्योरिटी को बढ़ाने में मदद करने के लिए कम फ्यूल इस्तेमाल करने वाले व्हीकल्स को बनाया जाए।