दुनियाभर में मोटर वाहन कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली ऑटोमोटिव कंपनी Marelli (मारेली) ने सोमवार को शेरी वासा को ईवीपी, चीफ पीपुल एंड ऑर्गनाइजेशन ऑफिसर (मुख्य लोग और संगठन अधिकारी) नियुक्त किया। कंपनी ने एक बयान में कहा, अपनी नई भूमिका के तहत वासा नए बनाए गए पीपुल एंड ऑर्गनाइजेशन का नेतृत्व करेंगी।
कंपनी के अनुसार, इस नए काम के जरिए एचआर लोगों और टीमों के साथ-साथ व्यापक संगठनात्मक विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा। कंपनी ने कहा, यह एक संगठन के निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा जो मारेली के मूल्यों और दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर काम करेगा।
मारेली के सीईओ और अध्यक्ष, बेदा बोल्जेनियस ने कहा, "शेरी को परिवर्तन प्रबंधन, टेलेंट डेवलप्मेंट, ऑपरेशनल एफिसिएंसी और भर्ती में जबरदस्त अनुभव हासिल है। संस्कृति, जुड़ाव, पारदर्शिता और सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, उन्हें टॉप-प्रदर्शन वाली टीमों को बनाने और उनका नेतृत्व करने में महारत हासिल है। वह मारेली के बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी।"
वासा एक ग्लोबल एक्जीक्यूटिव हैं जिन्होंने अमेरिका, एशिया / प्रशांत और यूरोप में कई फॉर्च्यून 500 संगठनों के लिए काम करते हुए बिताया है। दुनिया की सबसे बड़ी मोटर वाहन सुरक्षा आपूर्तिकर्ता कंपनी Autoliv (ऑटोलिव) में कई तरह की भूमिकाओं में नेतृत्व करते हुए उन्होंने 20 साल से अधिक समय बिताया है। हाल ही में वे इस कंपनी में कार्यकारी उपाध्यक्ष, मानव संसाधन, सस्टेनेब्लिटी और कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस के पद पर तैनात थीं।