पूछे गए 31 सवाल
हाल ही में फोर्ड इंडिया की तरफ से कराए गए एक सर्वे Cartesy 2.0 में 1561 वाहन चालकों ने हिस्सा लिया था। सर्वे में शामिल लोगों से मल्टीपल च्वाइस वाले 31 सवाल पूछे गए थे, जैसे कि आरटीओ में लाइलेंस के लिए आवेदन करते वक्त पूछे जाते हैं। इनमें 60 फीसदी नंबर हासिल करने वाले लोगों को लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।
दिल्ली और मुंबई के ड्राइवर फेल!
देश के छह शहरों में कराए गए सर्वे में सामने आया कि दिल्ली और मुंबई के ड्राइवरों को सबसे कम अंक मिले, जबकि कोलकाता और चेन्नई के ड्राइवरों को सर्वाधिक अंक दिए गए। जब उनसे पूछा गया कि वे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी क्यों करते हैं, तो उनका जवाब था उन्हें जल्दी या कोई इमरजेंसी थी। वहीं कुछ लोगों ने खराब इंफ्रास्ट्रक्चर को भी वजह बताया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गड्ढे थे या उन्हें रोड साइन दिखाई नहीं दिएष वहीं रेडलाइट जंप करने को लेकर उनका तर्क था कि वहां कोई खड़ा नहीं था अथवा कोई उन्हें देख नहीं रहा था। या फिर बाकी लोग भी नियम तोड़ रहे थे।