फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अप्रैल से महंगी होंगी Mahindra XUV300 और Marazzo, महिन्द्रा की कारों 73 हजार तक बढ़ेंगे दाम

Thu, 28 Mar 2019 07:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra XUV300 red color
विज्ञापन
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने जल्द ही अपनी कारों और एसयूवी की कीमतें बढ़ाने वाली है। महिन्द्रा अपनी कारों की कीमतों में 0.5 से 2.7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। बढ़ी हुई कीमतों का असर महिन्द्रा की हाल में लांच हुई एक्सयूवी 300 और मराजो पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


महिन्द्रा की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कीमतों में 0.5 से 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद गाड़ियों की कीमत में 5 हजार से 73 हजार रुपये तक बढ़ जाएंगी। नई बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिए कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।    

कंपनी का कहना है कि इस साल माल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली रहै। साथ ही, एक अप्रैल से नियामकीय जरूरतें भी पूरी करनी है, जिससे लागत में बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने लागत कम करने के प्रयास किए हैं, लेकिन कीमतों में वृद्धि को रोकना संभव नहीं रहा।
विज्ञापन


वहीं कीमतें बढ़ने का असर कारों की बिक्री पर भी पड़ेगा। महिन्द्रा की हालिया लांच एक्सयूवी 300, मराजो और अल्टूरस जी4 ने अपनी लान्चिंग के बाद से ही अच्छी शुरुआत की थी। महिन्द्रा मराजो की हर महीने 3000 हजार यूनिट्स बेच रही थी, जबकि महिन्द्रा की पोर्टफोलियो की सबसे महंगी कार अल्टूरस जी4 की फरवरी, 2019 में 460 यनिट्स बिकीं।  

जबकि महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की लान्चिंग 14 फरवरी को हुई थी और 4400 यूनिट्स की बिक्री हुई। खास बात यह है कि महीने के बीच में लान्चिंग के बाद भी इतनी एक्सयूवी 300 की बिक्री हुई। एक्सयूवी 300 सब-4 मीटर सेगमेंट में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है।
     
इससे पहले रेनो ने अप्रैल से अपनी एंट्री लेवल हैचबैक क्विड की कीमतों में तीन फीसदी की वृद्धि की घोषणा की थी। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने भी अगले महीने से यात्री वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें