फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा के वाहनों की बिक्री फिर घटी

Tue, 02 May 2017 05:43 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की बिक्री अप्रैल माह  में 6 प्रतिशत घटकर 39,357 यूनिट रही। हालांकि कंपनी के ट्रैक्टरों की बिक्री अप्रैल में 22 प्रतिशत बढकर 26,001 यूनिट हुई। एक साल पहले कंपनी ने अप्रैल में 41,863 वाहन बेचे थे। कंपनी ने अप्रैल 2016 में 21,386 ट्रैक्टर भी बेचे थे।
विज्ञापन


कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2017 में घरेलू बाजार में उसके वाहनों की बिक्री चार प्रतिशत घटकर 37,829 यूनिट रही जबकि एक साल पहले कंपनी ने घरेलू बाजार में उसने 39,357 वाहन बेचे थे। पिछले साल इसी महीने के मुकाबले कंपनी के वाहनों का निर्यात 39 प्रतिशत घटकर 1,528 यूनिट रहा जबकि एक साल पहले अप्रैल में उसने 2,506 वाहनों का निर्यात किया। 

ये भी पढ़ें : यूं बदल गई इटियॉस और बन गई प्लेटिनम प्लस

कंपनी ने कहा कि अप्रैल में उसने 920 ट्रैक्टरों का निर्यात किया जो कि एक साल पहले किये गये निर्यात के मुकाबले 35 प्रतिशत अधिक रहा। इस दौरान कंपनी के स्कार्पियो, एक्सयूवी500, जायलो, बोलेरो और वेरिटो वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 19,325 यूनिट रह गई। इस दौरान कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 16 प्रतिशत बढकर 15,066 यूनिट रही। एक साल पहले इसी माह के दौरान कंपनी ने 12,947 वाहन बेचे थे। 
विज्ञापन


महिंद्रा एण्ड महिंद्रा के आटोमोटिव क्षेत्र के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा कि कंपनी को नये वित्त वर्ष में तमाम सकारात्मक संकेतों को देखते हुये बेहतर कारोबार की उम्मीद है कंपनी के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश जेजूरिकर ने कहा इस साल भी मानसून सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किये जाने और रबी मौसम की फसल अच्छी आने से आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें