Mahindra Thar 2020 सड़क हादसे के दौरान कितनी सुरक्षित है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लॉन्च के बाद से अब तक में इसे ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। इसकी भारी मांग का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इस ऑफ रोडिंग कार पर 7 महीने तक की वेटिंग पीरियड चल रही है।
ऐसे में हाल ही में Global NCAP ने इस कार के सुरक्षा फीचर्स को लेकर कार क्रैश टेस्ट किया। सबसे पहले बता दें कि Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत करेगी।